'गुम है' शो की नई स्टार कास्ट को लेकर पाखी ने कह डाली ऐसी बात, बोली- शो चलना होगा तो चलेगा वरना...

गुम है किसी के प्यार में सीरियल टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर बना रहता है। लेकिन आपको बता दें कि अबजनरेशन लीप लाया गया है। बता दें कि इस सीरियल में ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी एक्टिंग और किरदार से घर-घर में एक खास पहचान बनाई। ऐश्वर्या को पाखी का किरदार निभाते हुए देखा गया। जिसमें उन्होंने एक नेगेटिव किरदार निभाया। उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त थी। लेकिन जो मिली आने से सबसे पहले ऐश्वर्या शर्मा नहीं इस शो को अलविदा कहा था। लेकिन अब ऐश्वर्या से नई स्टार कास्ट को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने काफी कुछ इस पर रिएक्ट किया है।
ऐश्वर्या ने शो की नई स्टोरी को लेकर की बात
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा ने टेलीचक्कर के साथ में इंटरव्यू के दौरान काफी कुछ कहा। ऐश्वर्या से पूछा गया कि क्या आपने शो का प्रोमो देख लिया है? आपको शो की नई स्टार कास्ट कैसी लगी? इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि "मुझे प्रोमो काफी अच्छा लगा, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि स्टोरी वही है और उसमें कुछ बदला या नया नहीं है।"
शो के नए एक्टर्स को लेकर ऐश्वर्या ने दिया रिएक्शन
जिसके बाद में इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या आपको लगता है कि नए एक्टर्स इस शो के साथ में न्याय कर पाएंगे। इसी पर ऐश्वर्या शर्मा ने यह भी कहा कि "यह सब तो किस्मत पर निर्भर करता है। जो भी होना होगा वह हो कर रहेगा। अगर इस शो को चलना होगा तो चलेगा और नहीं चलना होगा तो बिल्कुल नहीं चलेगा। कभी भी किसी से उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।"
ब्रेक लेना चाहती हैं ऐश्वर्या शर्मा
'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल के बाद ऐश्वर्या शर्मा सीधा 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' में चली गई थी। बताया तो यह भी जा रहा है कि वह टॉप 3 फाइनलिस्ट में से एक हैं। हालांकि इस पर एक्ट्रेस ने अभी तक कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि खतरों के खिलाड़ी के बाद में उनका आगे क्या प्लान है। तो उन्होंने इस पर जवाब देते हुए कहा कि "मैं अब अच्छा खासा ब्रेक लूंगी क्योंकि गुम है किसी के प्यार में सीरियल के बाद सीधा मैं 'खतरों के खिलाड़ी 13' में चली गई थी और अभी मुझे ब्रेक चाहिए।"


Click it and Unblock the Notifications