GHKKPM: 'गुम है' से आया बड़ा अपडेट, अपने रोल से नाखुश होकर लीड एक्ट्रेस ने शो छोड़ने का बना लिया पक्का मन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Update: स्टार प्लस का मशहूर शो 'गुम है किसी के प्यार में' में इन दिनों काफी दिलचस्प मोड़ चल रहा है। शो में सई ने सत्या से शादी कर ली है और विराट का दिल टूट चुका है और अब उसके लिए सई से मिलने की सारी उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। लेकिन इस बीच एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।
पाखी छोड़ेगी शो
गुम है किसी के प्यार में के फैंस के लिए एक शॉकिंग खबर सामने आई है। शो में विराट और पाखी जो पति-पत्नी का रोल निभा रहे हैं, असल जिंदगी में भी वो पति पत्नी ही हैं। पाखी का रोल निभाने वाली ऐश्वर्या शर्मा को लेकर खबर है कि वो जल्द ही ये शो छोड़ सकती हैं क्योंकि उन्हें अपना रोल पसंद नहीं आ रहा है। पहले तो इन बातों पर कयास लगाए जा रहे थे लेकिन फिर ऐश्वर्या शर्मा ने खुद मुहर लगा दी है, उन्होंने कन्फर्म कर दिया है कि वो जल्द ही ये शो छोड़ देंगी।
नए मौके ढूंढ़ेंगी ऐश्वर्या
ई टाइम्स को दिए इंटरव्यूर में ऐश्वर्या शर्मा ने बताया है "सभी अच्छी चीजों की तरह, यहां तक कि शो के साथ मेरा सफर भी खत्म हो गया है। ऐश्वर्या अपने साथ यादों से भरा बैग लेकर जा रही हैं क्योंकि इस शो ने मुझे लगभग सब कुछ दिया है। मैं 'गुम है किसी के प्यार में' की ऋणी महसूस करती हूं, क्योंकि इसने मुझे मेरी अपेक्षा से अधिक दिया है। मुझे लगता है कि यह नए अवसरों का पता लगाने का समय है।"
Recommended Video
लोगों ने किया था खूब ट्रोल
शो में एक्ट्रेस का रोल सकारात्मक से नकारात्मक की ओर जाते देखा गया। यह पूछे जाने पर कि क्या वह बदलाव के साथ आए सोशल मीडिया ट्रोल्स से परेशान थीं, ऐश्वर्या ने कहा कि शुरुआत में इससे उन्हें परेशानी हुई, लेकिन आखिरकार उन्हें एहसास हुआ कि यह प्रक्रिया का हिस्सा था। उन्होंने कहा "जब दर्शक किसी कैरेक्टर के साथ अपना रिलेशनशिप बनाते हैं, तो वे नहीं चाहते कि वह नैतिक रूप से गलत हो। हालांकि, हम राइटर के लिखे किरदारों को निभा रहे होते हैं। इसलिए, मैंने केवल अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना शुरू किया और सारा शोर शराबा जिंदगी से बाहर कर दिया।"


Click it and Unblock the Notifications