मशहूर एक्ट्रेस के नाम पर हो रहा है ऑनलाइन स्कैम? पोस्ट करते हुए मंसूबों पर फेरा पानी!

aishwarya sharma

Aishwarya Sharma Scam Post- ऐश्वर्या शर्मा को लेकर इस वक्त चर्चा है और कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। हसीना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लोगों को चेतावनी दी है कि वो किसी तरह की धोखाधड़ी का शिकार ना हों।

ऐश्वर्या ने बताया कि उनके नाम पर एक स्कैम हो रहा है। दरअसल ऐश्वर्या शर्मा ने अपने फॉलोअर्स के लिए ये पोस्ट किया था और उनको कड़ी चेतावनी दी है। दरअसल किसी ने ऐश्वर्या शर्मा की तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर स्टोरी लगाई है और इसमें लिखा, ''प्रमोशन और कोलेब्रेशन के लिए डीएम करें।''

इसी को लेकर ऐश्वर्या शर्मा ने एक पोस्ट करते हुए लोगों को चेतावनी दी है कि ये मैसेज उनकी तरफ से नहीं है बल्कि उनके नाम पर स्कैम हो रहा है। बिग बॉस 17 फेम ऐश्वर्या ने लिखा, "मैंने इसके लिए साइन अप नहीं किया है।

यह फर्जी है, कृपया इस तरह की बातों में न आएं... लोग आपको बेवकूफ बना रहे हैं।" जैसे ही ये पोस्ट सामने आई लोग हैरान और उनको सतर्कता के लिए सावधान करने के लिए मुबारकबाद दे रहे हैं।

लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

ऐश्वर्या शर्मा की इस पोस्ट पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''तुम भी कर सकती हो।'' एक ने लिखा, ''मुझे नहीं पता क्यों लेकिन मैं उसे बिल्कुल पसंद नहीं करता।'' एक ने लिखा, ''तुम भी कर सकती हो स्कैम।'' एक ने लिखा, ''उसको भी पता है कोई सहयोग नहीं करने वाला तो थोड़ा वायरल होने के लिए ये स्टंट कर के देखते हैं।'' एक ने लिखा, ''कब रुकेंगे ये घोटाले, क्या कर रहे हैं देश में साइबर क्राइम?'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैँ। देखिए ऐश्वर्या शर्मा का ये पोस्ट...

More from Filmibeat

Read more about: aishwarya sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X