..................... Aishwarya Sharma Neil Bhatt to Divyanka Tripathi Vivek Dahiya on screen jodis fell in love on set - Hindi Filmibeat

पर्दे पर रोमांस करते-करते इन सितारों ने बांध ली जिंदगी की डोर, इस कपल की लिपलॉक फोटोज होती हैं वायरल

tv couple

Famous TV Couple: टीवी की दुनिया में कई एक्टर और एक्ट्रेस पहली बार एक-दूसरे से मिलते हैं और ये मुलाकात ही उनकी जिंदगी के आने वाले सफर को तय कर देती है। आज हम आपको कुछ ऐसे एक्टर्स की जोड़ी के बारे में बताएंगे, जिन्होंने टीवी स्क्रीन पर रोमांस करते-करते असल जिंदगी में भी प्यार कर लिया और सात फेरे लेकर हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए।

ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट

दोनों की मुलाकात 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर हुई और कुछ ही समय में उन्हें प्यार हो गया। नील और ऐश्वर्या ने अपने प्यार को तुरंत रिश्ते का नाम दे दिया और झटपट सगाई कर ली। सगाई के कुछ समय बाद ही उन्होंने सात फेरे भी ले लिए। शो में भले ही दोनों कभी एक ना हुए हों लेकिन असल जिंदगी में इस शो ने इनकी जिंदगी की डोरियों को एक-साथ बांध दिया।

देबीना बनर्जी-गुरमीत चौधरी

इन दोनों एक्टर्स की मुलाकात 'रामायण' के सेट पर हुई थी। दोनों शो के लीड रोल 'राम' और 'सीता' के रूप में नजर आए थे। उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी बहुत हिट थी और कौन जानता था कि यह रील लाइफ राम-सीता एक साथ हो जाएंगे और एक-दूसरे को अपना हमसफर बना लेंगे।

दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया

मशहूर एक्टर दिव्यांका त्रिपाठी अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, लेकिन किसे पता था कि उनकी जिंदगी भी एक एक्टर के साथ जुड़ जाएगी। दिव्यांका त्रिपाठी की मुलाकात 'ये हैं मोहब्बतें' के सेट पर विवेक दहिया से हुई और फिर यहीं से उनकी प्रेम कहानी की भी शुरुआत हुई।

रवि दुबे-सरगुन मेहता

इस जोड़ी ने जी टीवी के शो '12/24 करोल बाग' में स्क्रीन शेयर किया था। दोनों इस सीरियल में एक-दूजे के काफी करीब आ गए। रवि और सरगुन ने शादी से पहले कई सालों तक डेट किया। वे टेलीविजन जगत की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं और आज भी दोनों एक्टिंग की दुनिया में काफी एक्टिव हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X