Neil Bhatt संग तलाक की खबरें उड़ने पर फटा ऐश्वर्या शर्मा का गुस्सा, बोलीं- जब से मेरी सगाई हुई...

Aishwarya Sharma

टीवी कपल ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट को कौन नहीं जानता। दोनों 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट से ही लोगों का दिल जीत चुके हैं। सेट पर दोनों का ताल-मेल इतना अच्छा था कि दोनों एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की जोड़ी फैन्स की पसंदीदा जोड़ी में से एक थी। दोनों बिग बॉस के शो में भी नजर आ चुके हैं। जहां दोनों का प्यार और तू-तू मैं-मैं भी देखी गई, लेकिन फिलहाल तो इन दिनों दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

तलाक की खबरों पर भड़कीं ऐश्वर्या

कुछ अफवाहें ऐसी उड़ रही हैं कि दोनों का तलाक होने जा रहा है। दोनों के डिवोर्स का सब फाइनल हो चुका है और दोनों लंबे समय से एक दूसरे से अलग भी रह रहे हैं। हालांकि अभी तक इन खबरों पर ना तो ऐश्वर्या का कोई रिएक्शन था और ना ही नील भट्ट का, लेकिन अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी तलाक की खबरें सुन गुस्सा जाहिर किया है। एक्ट्रेस ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिख ट्रोलर्स की और अफवाह फैलाने वालों की जमकर क्लास लगाई।

बगैर मुझे जाने कुछ ही कह दिया...

ऐश्वर्या ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- मेरी जिंदगी को लेकर लोग अपने मन से तरह-तरह के ख्याल बना रहे हैं। मैं क्या किया और मैं कौन हूं ये जाने बगैर। कुछ महान लोगों ने यह तक कह दिया है कि यह मेरे कर्मों का फल है। ऐसी बातों पर भरोसा करने से पहले उन लोगों से पूछों जिन लोगों के साथ मैंने काम किया है। मेरे को-एक्टर्स, मेरे प्रोड्यूसर्स मेरी टीम से पूछो कि मैंने कभी किसी को चोट पहुंचाई है। एक ही चीज मैंने सेट पर की थी प्रोफेशनलिज्म बनाए रखना।

चुप थी मैं गलत नहीं...

ऐश्वर्या का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। वह आगे कहती हैं कि उन्होंने चुप्पी साध रखी थी। इसका मतलब यह नहीं कि वह गलत हैं। ऐश्वर्या ने आगे कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में आज तक किसी को परेशान नहीं किया है। लोग अपने फायदे के लिए झूठ फैलाते हैं। आप अपने कर्मों का ख्याल कीजिए। कुछ लोग चुप रहना ही बेहतर समझते हैं। जैसे की मैं हूं, लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं कि आप लोग कुछ भी बोलते रहेंगे तो मैं चुप बैठी रहूंगी। मैं खुद के लिए स्टैंड लूंगी। बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: aishwarya sharma neil bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X