'ऐश्वर्या, अभिषेक और निम्रत मिलकर लोगों को बना रहे हैं बेवकूफ, नहीं हो रहा तलाक..' मशहूर इंफ्लुएंसर का दावा!

aishwarya rai nimrat kaur puneet superstar

Puneet Superstar on Aishwarya Abhishek and Nimrat- अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को लेकर काफी समय से खबरें आ रही हैं कि दोनों तलाक ले रहे हैं। इसके अलावा अभिषेक बच्चन का नाम निम्रत कौर से भी जुड़ रहा है।

ऐसा कहा जा रहा है कि उन्ही की वजह से ऐश -अभिषेक के बीच समस्या हुई है। लेकिन अब एक मशहूर इंफ्लुंसर ने बहुत बड़ा दावा किया है। इस इंफ्लुएंसर का कहना है कि ऐश्वर्या, अभिषेक और निम्रत कौर मिलकर लोगों और मीडिया को पागल बना रहे हैं।

जी हां, इस इंफ्लुएंसर का नाम पुनीत सुपरस्टार हैं जो कि अपने अजीब वीडियोज के लिए जाने जाते हैं। पुनीत ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा है कि कोई तलाक नहीं हो रहा है बल्कि अभिषेक बच्चन की एक फिल्म आ रही है उसको हिट करवाने और खबरों में बने रहने के लिए ये नाटक किया गया है।

क्या बोले पुनीत सुपरस्टार?

पुनीत ने वीडियो में आरोप लगाते हुए कहा, ''अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या और निम्रत कौर मिलकर पब्लिक और मीडिया को बेवकूफ बना रहे हैं। इन दोनों का कोई तलाक नहीं हो रहा है। दरअसल अभिषेक बच्चन की एक फिल्म आ रही है 20-25 साल बाद, ये अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहा है। ये सोच रहा है इसको ज्यादा से ज्यादा हाइक मिल जाए।''

पुनीत ने आगे कहा, ''सलमान खान को भी इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। सलमान खान कह रहा है कि भाड़ की भट्टी में जाए ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता मैं तो बुड्ढा हो गया। तुम लोग भी अपना कोई और जुगाड़ सोचो फेमस होने का। ये नकली कंट्रोवर्सी दिखाकर फेमस हो रहे हो तीनो के तीनो।''

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। सभी जानते हैं कि पुनीत इस तरह के वीडियोज अक्सर बनाते हैं और लोग इसी वजह से उनको सीरियस नहीं लेते। आप दिए पुनीत का ये वीडियो..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X