..................... Ahsaas Channa Bold Confession Actress Opens Up About innerwear Shopping Without Shame - Hindi Filmibeat

मॉल में ब्रा खरीदते वक्त एक्ट्रेस ने किया अजीबोगरीब काम, पहनकर बोलीं- 'अच्छी लग रही है न… इसे उतारते कैसे हैं?

Ahsaas Channa

Ahsaas Channa bold confession: अहसास चन्ना का नाम सुनते ही फैंस के चेहरे पर स्माइल आ जाती है। बचपन से ही फिल्मों और शोज में एक्टिव रही अहसास, आज यूथ की फेवरेट बन चुकी हैं। उनकी एक्टिंग जितनी शानदार है, उतनी ही उनकी पर्सनालिटी भी हटके है।

इनरवियर शॉपिंग पर खुलकर बोलीं अहसास

ज्यादातर लड़कियां इनरवियर शॉपिंग को लेकर शर्मा जाती हैं, लेकिन अहसास का मामला बिल्कुल अलग है। "The Good Girl Show" में उन्होंने हंसते-हंसते कहा- "मुझे कभी भी ब्रा या इनरवियर खरीदते वक्त शर्म नहीं आई। ये तो नॉर्मल सी बात है, कपड़े ही तो हैं।"

रेवथी पिल्लई का कन्फेशन

अहसास के साथ उनकी बेस्ट फ्रेंड रेवथी पिल्लई भी शो में थीं। रेवथी ने मजेदार किस्सा शेयर किया- "पहले मुझे बहुत शर्म आती थी। लेकिन कोविड के बाद जब अहसास के साथ शॉपिंग पर गई, तो उसने सीधा बोला- "चल ब्रा सेक्शन में! मैं तो वहीं शर्मा गई। लेकिन अहसास ऐसे घूम रही थी जैसे सब्जी खरीद रही हो। तब मुझे समझ आया कि यार ये तो नॉर्मल ही है।"

अहसास का बिंदास अंदाज

अहसास ने हंसते हुए आगे कहा- "मैं तो इतनी बेबाक हूं कि ट्रायल में पहनकर भी देख लेती हूं कि फिट बैठ रही है या नहीं। मैं वहां पहनकर, लगाकर भी देखती हूं अपने ऊपर की ये ठीक है ना, ये अच्छी लग रही है ना। इसको उतारते कैसे हैं। हालांकि मेरी एक दोस्त ने बोला- मैडम, ये नहीं करते! लेकिन क्या करें, न खरीदो तो प्रॉब्लम, खरीदो तो भी प्रॉब्लम!"

करियर की झलक

बात करें उनके काम की तो अहसास ने बचपन से ही इंडस्ट्री में कदम रखा। 'माय फ्रेंड गणेशा', 'कभी अलविदा ना कहना', 'फूंक' जैसी फिल्मों से लेकर 'कोटा फैक्ट्री', 'हाफ सीए', 'होस्टल डेज', 'गर्ल्स होस्टल' जैसे सुपरहिट शोज तक- हर जगह उन्होंने अपनी एक्टिंग से दिल जीता।

अहसास चन्ना सिर्फ एक टैलेंटेड एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए इंस्पिरेशन भी हैं जो छोटी-छोटी बातों में शर्माते हैं। उनका कहना है - "लाइफ को सिंपल लो, हर चीज को नॉर्मल समझो और मजे में जीयो।"

Read more about: ahsaas channa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X