क्रिकेट ड्रामा 'इनसाइड एज' की रिलीज़ से पहले रीकैप वीडियो आया सामने
'इनसाइड एज' के तीसरे सीज़न के इंतजार के साथ, अमेज़न प्राइम वीडियो ने आज दूसरे सीज़न की हमारी यादों को ताज़ा करते हुए एक रीकैप वीडियो जारी किया है।
भाईसाहब के यह दिखाने से लेकर कि वे विक्रांत धवन के बॉस क्यों हैं, दर्शकों ने निश्चित रूप से पॉलिटिक्स, प्लानिंग को मिस किया होगा, जो मालिकों और खिलाड़ियों के बीच प्रोफेशनल की तुलना में अधिक पर्सनल लगती है और यह कहना गलत नहीं होगा कि वे एक अन्य दिलचस्प इनिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

करण अंशुमान द्वारा निर्मित और कनिष्क वर्मा द्वारा निर्देशित, यह सीजन सत्ता के इस अंतिम खेल में पहले से कहीं अधिक दांव लगाने के साथ बड़ा होने का वादा करता है। इनसाइड एज का तीसरा सीज़न 03 दिसंबर से अमेज़न प्राइम वीडियो पर 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम होगा।
इन्साइड एज सीज़न 3 के सभी 10 एपिसोड को 3 दिसंबर 2021 को दुनियाभर के 240 से अधिक देशों में रिलीज किया जाएगा। एक बार इस सीरीज को लेकर फैंस के बीच उत्साहित है।
आज अमेजन प्राइम सीरीज की इनसाइड एज सीजन 3 (Inside Edge 3) का ट्रेलर लॉन्च भी दर्शक देख चुके हैं। यूट्यब पर इसके ट्रेलर को खूब प्यार दिया जा रहा है। इनसाइड एज सीजन 3 को करन अंशुमन द्वारा क्रिएट किए गए और कनिष्क शर्मा द्वारा डायरेक्ट किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications