कृष्णा अभिषेक ने साधा गोविंदा पर निशाना, कहा मामा का मसाज पार्लर Shock !
गोविंदा के फैंस के लिए यह खबर चौंकाने वाली हो सकती है। पिछले साल गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच एक दरार आयी थी। गोविंदा की पत्नी सुनीता ने इस बात को जाहिर किया था कि कृष्णा ने अपने बच्चों के जन्मदिन पर उन्हें नहीं बुलाया था।
अगर उन्हें बुलाया भी जाता तो वह वहां नहीं जाती। इस पर कृष्णा ने कहा था कि जब मेरे बच्चे अस्पताल में अपनी जिंदगी से लड़ रहे थे,तब मामा उन्हें देखने के लिए भी नहीं पहुंचे।
इस बात का मुझे बेहद दुख है। हालांकि बाद में ये मामला शांत हो गया । लेकिन अब द कपिल शर्मा शो पर कृष्णा ने मजाक में ही सही अपने मामा पर ऐसा ताना कसा है, जो आपको चौंका सकता है। बीते एपिसोड में सिंगर नीति मोहन बतौर गेस्ट आयी थीं। कृष्णा सपना के किरदार में स्टेज पर पहुंचे।

कृष्णा ने नीति मोहन से कहा- वो मसाज पार्लर चलाते हैं। इस मसाज पार्लर में कई अलग-अलग तरह के मसाज होते हैं। एक चाचा मसाज होता है। कपिल इस पर सवाल करते हैं कि मामा क्यों?
इस पर कृष्णा कहते हैं कि मामा-भांजे के लिए इतना करते हैं। भांजे के लिए भी तो उनके लिए कुछ करना चाहिए ना।इसी से ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि कृष्णा ने गोविंदा पर आखिर ऐसा मजाक क्यों किया? आपको बता दें कश्मीरा ने कृष्णा से दूसरी शादी की थीं। वो भी गुपचुप। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसे स्टार्स के नाम जो कि दूसरी शादी कर चुके हैं और आपको इसकी खबर भी नहीं..


Click it and Unblock the Notifications