फिर नंबर 1 पर 'साथ निभाना साथिया'

जबकि नंबर 4 पर है सोनी का बहुचर्चित शो..बड़े अच्छे लगते हैं...हैं। जो कि लोगों को काफी अच्छा लगता है। शो में प्रिया और राम की मीठी नोंक-झोंक लोगों को काफी अच्छी लग रही है। जबकि नंबर 3 पर हैं, कलर्स का बहुचर्चित शो.. बालिका वधु... जो कि काफी संघर्ष के बाद यहां पहुंचा है।
जबकि नंबर 2 पर है पंचकोटी महामहिम अमिताभ बच्चन का.. शो कौन बनेगा करोड़पति. जो काफी समय से इस नंबर पर विराजमान है। हाल ही में बिहार के सुशील कुमार ने पांच करोड़ क्या जीते, ये शो लोगों के दिल के और करीब हो गया है।
जबकि इस हफ्ते नंबर वन पर वो ही शो है जो पिछले काफी समय से इस नंबर पर विराजमान है। जी हां, आपने सही अंदाजा लगाया, इस बार भी नंबर वन की पोजिशन पर है स्टार प्लस का मशहूर डेली सोप ..साथा निभाना साथिया। इस शो में आपको आगे भी काफी रोचक चीजें देखने को मिलेगीं।
अब आने वाले एपीसोड में आपको गोपी-अहम की लवस्टोरी और जिगर-राशी की रंजिश भी देखने को मिलेगी। कुल मिलाकर इस शो ने अपने साथ के सभी शो के पीछे छोड़ दिया है। ये रेटिंग स्टार न्यूज के प्रचलित शो..सास, बहू और साजिश की ओर से दी गयी है, जो कि टीआरीपी पर आधारित है ।


Click it and Unblock the Notifications











