शादी के बाद मौनी रॉय का कश्मीर में हनीमून, पति के साथ दिखाया रोमांस, सबसे HOT दुल्हन
टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस मौनी रॅाय ने एक लंबे रिश्ते के बाद खुद को शादी के बंधन में बांध लिया है। कुछ दिन पहले मौनी रॅाय ने गोवा में आलीशान शादी दोस्तों और परिवार के बीच में की। मौनी रॅाय ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरों के बाद अब अपने हनीमून की फोटो का नजारा इंस्टाग्राम पर दिखाया है।

मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर पति सूरज नांबियार के साथ कई सारी हनीमून की तस्वीरें शेयर की हैं। बर्फीली वादियों के बीच मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार रोमांटिक होने के साथ एक दूसरे के साथ परफेक्ट कपल की तरह पोज भी देते हुए नजर आ रहे हैं। मौनी की इन तस्वीरों में बर्फ और खूबसूरत पेड़ और बाकी सारा नजारा रोमांटिक होने के लिए एक दम सही है।

मौनी रॉय हनीमून फोटो
बता दें कि शादी के बाद मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी कई सारी फोटोज शेयर कर चुकी हैं। मौनी रॅाय कश्मीर में अपना हनीमून मना रही हैं। जहां पति सूरज के साथ बाहों में बाहें डालकर खड़े होकर मौनी रॅाय पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं

मौनी रॅाय ने ब्लू रंग के डीप नेक टॉप के साथ
इससे पहले मौनी रॅाय ने ब्लू रंग के डीप नेक टॉप और मल्टीकलर लेयर्ड स्कर्ट में कई सारे कातिलाना पोज कैमरे के सामने देती हुई नजर आयीं। इन फोटोज में मौनी रॉय स्विमिंग पूल के किनारे एक सोफे पर बैठकर पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं।

मौनी रॅाय ने 27 जनवरी को सूरज नांबियार के साथ शादी की
इन सभी तस्वीरों में मौनी रॅाय अपनी खूबसूरती और ग्लैमर अंदाज से चार चांद लगा रही हैं। बता दें कि मौनी रॅाय ने 27 जनवरी को ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी की है। बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात दिसंबर 2019 में दुबई के एक नाइट क्लब के दौरान हुई इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और फिर शादी का करने का फैसला किया।

सूरज नांबियार दुबई बेस्ड बिजनेसमैन
मौनी रॅाय जहां टीवी और फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस काम कर रही हैं, सूरज नांबियार का एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है। सूरज नांबियार दुबई बेस्ड बिजनेसमैन हैं। मौनी रॅाय ने गोल्ड और मेड इन चाइना में बतौर एक्ट्रेस अपनी दमदार शुरुआत की। जल्द ही वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक मजबूत भूमिका में दिखाई देंगी।


Click it and Unblock the Notifications