सुसाइड के बाद Vaishali Takkar ने भर दी किसी की जिंदगी में रोशनी, परिवार ने किया आंखों का दान!

Vaishali Takkar

ससुराल सिमर का एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने 30 साल की उम्र में मौत के गले लगा लिया। वैशाली ठक्कर के सुसाइड ने उनके माता-पिता का दिल बुरी तरह तोड़ दिया है। वैशाली तो वैसे काफी चुलबुली और समझदार लड़की थी। अपनी जिंदगी के लिए वैशाली ने कई तरह के सपने सजाए थे। साथ ही मरने से पहले उनकी एक ख्वाहिश थी, जो कि उनके माता-पिता ने पूरी की है।

वैशाली ठक्कर की आंख उनके परिवार ने दान कर दी है। एक वेबसाइट के अनुसार वैशाली के परिवार एक सदस्य ने बताया है कि एक्ट्रेस को अपनी आंख से बहुत प्यार था। वैशाली इस बात का जिक्र अपने परिवार के बीच कई दफा कर चुकी थीं कि वह मरने से पहले अपनी आंख दान करना चाहती हैं। वैशाली ने निजी तौर पर अपनी मां से भी अपनी यह ख्वाहिश जाहिर किया था।

ऐसे में परिवार ने वैशाली की इस इच्छा का सम्मान किया। बताया जा रहा है कि रविवार को अंतिम संस्कार से पहले जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को वैशाली की आंखें दान कर दी गईं। रिपोर्ट अनुसार वैशाली के निधन से उनके माता-पिता की हिम्मत पूरी तरह से टूट गई है। वैशाली ने अपने सुसाइड नोट में भी यह लिखा था कि वह अपने पिता और मां को खुश देखना चाहती हैं। लेकिन बेटी के अंतिम संस्कार के समय वैशाली के पिता का रोकर बुरा हाल था। मां को भी बेटी के सुसाइड से गहरा सदमा लगा है।

वैशाली ठक्कर का पूरा परिवार 20 अक्टूबर को उनकी शादी के लिए तैयारी कर रहा था। ऐसे में बेटी के इस कदम ने परिवार के जीवन में अंधकार ला दिया है। वैशाली ने अपने सुसाइड नोट में राहुल के लिए सजा की मांग की है। राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राहुल पर वैशाली को सुसाइड के लिए मजबूर करने का आरोप है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X