Urfi Javed Video- टॅापलेस उर्फी जावेद ने दिवाली पर खाया लड्डू, बोलीं- टाइफाइड हो गया, नजर लग गई

बिग बॅास ओटीटी की कंटेस्टेंट उर्फी जावेद ने दिवाली के दिन टॅापलेस वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उर्फी ने टॅापलेस होकर दिवाली का लड्डू खाती हुई नजर आ रही हैं। इस बार उर्फी ने दिवाली जैसे रोशनी के त्योहार पर खुद को भी पूरी तरह से ओपन तरीके से पेश किया। सिर्फ हाथों के सहारे वह खुद को छिपाते हुए कैमरे के लिए पोज दे रही हैं।
एक हाथ से उर्फी लड्डू खा रही हैं तो दूसरे हाथ से उन्होंने अपनी बॅाडी को कवर कर रखा हुआ है। सामने रखी हुई टेबल पर दिए जल रहे हैं। इस वीडियो को लेकर उर्फी जो बुरी तरह ट्रोल भी किया गया। एक यूजर ने लिखा है कि आपको धर्म की इज्जत करनी चाहिए। वहीं दिवाली के अगले दिन भी उर्फी जावेद फेस्टिव लुक में चांद बाली के साथ चार चांद लगाती हुई दिख रही हैं।
उर्फी ने इस दौरान पैपराजी को मिठाई बांटी। उर्फी जावेद ने यह भी बताया कि उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें किसी की नजर लग गई है। इस वीडियो में उर्फी जावेद कहते हुए नजर आ रही हैं कि तबीयत खराब है। टाइफाइड हुआ है। पैपराजी सवाल करते हैं कि अभी ठीक है न? उर्फी कहती हैं कि हां, ठीक है। पता नहीं 2 महीने से क्या हो गया है। नजर लग गई है मुझे। तभी आवाज आती है कि किसकी नजर लग गई है? अंबानी की। कल से हम नींबू मिर्ची बांध देंगे। इस पर उर्फी जवाब देती हैं कि हां, अगली बार मैं नींबू और मिर्च लेकर आऊंगी। फिल्मी ज्ञान ने उर्फी का यह वीडियो अपलोड किया है।


Click it and Unblock the Notifications