..................... तुनिषा शर्मा सुसाइड के बाद अली बाबा दास्तान एक काबुल के सेट पर की गई पूजा।After Tunisha sharma suicide pooja was done on ali baba daastan e kabul set - Hindi Filmibeat

Tunisha Sharma Suicide: 'अलीबाबा-दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर डर का माहौल, कराई गई बड़ी पूजा

ali baba daastan e kabul

Ali Baba-Daastan-E-Kabul :तुनिषा शर्मा के निधन के बाद अलीबाबा दास्तान ए काबुल के सेट पर शूटिंग बंद कर दी गई। शो के कुछ भाग की शूटिंग बाकी के कलाकारों के साथ दूसरे सेट पर की गई। लेकिन अब ऐसी खबर आ रही है कि पूरे सेट पर पूजा की गई है। साथ ही कलर लगाने का भी काम किया गया है।

24 दिसंबर को तुनिषा शर्मा ने अली बाबा दास्तान ए काबुल के सेट पर सुबह से लेकर शाम तक शूटिंग की। इसके बाद अपने शो के अभिनेता शीजान खान के मेकअप रूम में तुनिषा ने सुसाइड कर लिया। जिसके बाद सेट पर शूटिंग बंद कर दी गई। साथ पूरे सेट पर डर का माहौल बना हुआ था। तुनिषा की मां ने शीजान खान पर बेटी तो आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

शीजान और तुनिषा की को स्टार सांयतनी घोष ने इस बारे में एक जानकारी दी है। सांयतनी ने एक वेबसाइट में बातचीत में बताया कि लोकेशन में काफी कम्प्रोमाइज करके चलना पड़ रहा था। मेकर्स ने हमें सहज करने और सकारात्मक माहौल बनाने की हर संभव कोशिश की है। सांयतनी ने कहा कि सफेद पेंट और ज्यादा लाइट्स लगाई गई हैं। नई पेंटिंग्स भी टांगी गई है।

सेट को खोलने के बाद वहां की पूजा भी की गई है। कुल मिलाकर देखा जाए तो अलीबाब दास्तान ए काबुल के सेट पर फिर से शो की शूटिंग को नई कहानी और कलाकारों के साथ शूट जाएगा। गौरतलब है कि तुनिषा शर्मा केस में शीजान खान को जमानत नहीं मिली है। तुनिषा के निधन के 15 दिन पहले शीजान खान के साथ उनका ब्रेकअप हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X