लॅाकडाउन में केबीसी 12 की शूटिंग, भड़के अमिताभ बच्चन- मैं कर रहा हूं, किसी को परेशानी है क्या
देश में कोरोना लॉकडाउन जारी है। ऐसे में खबर आयी कि अमिताभ बच्चन केबीसी 12 की शूटिंग शुरू कर रहे हैं। उन्होंने इसके लिए एक प्रोमो की भी शूटिंग कर ली है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे यूजर्स हैं जो कि ये सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कैसे रिस्क लेते हुए अमिताभ बच्चन इतने बडे़ शो की शूटिंग कर सकते हैं।
इस बीच कई यूजर्स अमिताभ बच्चन को ट्रोल करना शुरू कर दिया। जिसका जवाब अमिताभ बच्चन एक दम अपने अंदाज में कड़े लहजे में दिया है। आपको बता दें कि लॅाकडाउन में सोनी टीवी अपना लोकप्रिय शो केबीसी 12 को शुरू कर चुका है।

अमिताभ ने हमेशा की तरह अपने ब्लॅाग में उन लोगों पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है, जो ये रहे हैं कि ऐसे कैसे केबीसी की शूटिंग हो सकती है और जो अमिताभ बच्चन के काम करने पर भी आवाज उठा रहे हैं। चलिए जानते हैं कि अमिताभ ने क्या रिएक्शन दिया है..


Click it and Unblock the Notifications











