स्वयंवर जीतने के बाद Akanksha Puri नहीं करेंगी Mika Singh से शादी, बोलीं- कई सारे खराब अनुभव हैं

Akanksha Puri,Mika singh

सिंगर मीका सिंह ने टीवी पर अपना स्वयंवर किया। शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर आकांक्षा पुरी शो की विजेता बन गईं। हालांकि शो में मीका सिंह और आकांक्षा पुरी ने एक दूसरे को माला पहनाई लेकिन शो से बाहर आने के बाद दोनों की शादी का क्या हुआ इसे लेकर सवाल लगातार उठता रहा।

मीका सिंह और आकांक्षा पुरी ने इस पर चुप्पी साधने के बाद आखिरकार अपने सात फेरे लेने की प्लानिंग पर खुलकर बात की। मीका सिंह के स्वयंवर को 3 महीने होने के बाद आकांक्षा पुरी ने एक अंग्रेजी वेबसाइट से शादी पर कहा कि मीका के साथ उनकी केवल दोस्ती है। एक्ट्रेस ने कहा कि शो पर हमने बताया था कि कई सालों से हमारी दोस्ती है।

हम इसे जारी रखेंगे। आकांक्षा ने साफ तौर पर कहा कि हम केवल दोस्त हैं। कपल नहीं हैं। आकांक्षा से पूछा गया कि शो में आपने शादी करने का फैसला सुनाया था, उसका क्या हुआ? इस पर वह कहती हैं कि स्वयंवर में पार्टनर पसंद करना था। हमने एक दूसरे को चुना। हम सालों से एक दूसरे को जानते हैं। हम दोनों ने कभी भी अपना प्यार या रोमांस नहीं दिखाया।हमें सिर्फ लाइफ पार्टनर चाहिए था। शो के बाद हमारे बीच कुछ भी नहीं बदला है।

हम पुराने दोस्त हैं। आकांक्षा ने मीका के साथ अपना रिश्ता बताते हुए कहा कि हम एक दूसरे के लिए प्रोटेक्टिव हैं। एक दूसरे का सम्मान करते हैं। हम दोनों के जीवन में कई सारे खराब अनुभव रहे हैं। इस वजह से हम शादी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। हम कभी भी एक दूसरे का हाथ नहीं पकड़ते हैं। किसी सोशल इवेंट में साथ नहीं जाते हैं। हम दोनों अपने काम में बिजी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X