सुशांत के बाद बिहार के रहने वाले एक्टर अक्षत की मुंबई में संदिग्ध मौत, परिवार ने कहा- मर्डर हुआ !
सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के बीच बिहार से मुंबई आने वाले टीवी एक्टर अक्षत उत्कर्ष भी अपने फ्लैट में मृत पाए गए हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षत एक उभरते हुए अभिनेता थे। वे नौकरी भी करते थे। मूल रूप से वह मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर के रहने वाले थे। एक्टिंग के लिए मुंबई आए थे।
26 साल के अभिनेता का मृत शरीर रविवार की रात मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित उनके फ्लैट में मिला है। अम्बोली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में अक्षत की मौत की वजह आत्महत्या बताई जा रही है। लेकिन परिवार ने इस बात से इंकार कर दिया है कि उनका बेटा आत्महत्या कर सकता है। उन्होंने इसे सीधे तौर पर मर्डर का मामला बताया है।

मुंबई पुलिस के हवाले से एएनआई ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि अक्षत ने अंधेरी इलाके में स्थित अपने आवास पर सुसाइड कर लिया। उनका पोस्टमार्टम करने के बाद बॅाडी को परिवार को सौंप दिया गया है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications