कसौटी जिंदगी की 2: शूटिंग के दौरान एरिका के कारण पड़ा हिना खान को थप्पड़, बड़ा खुलासा
Recommended Video
कसौटी जिंदगी की 2 की कोमोलिका एक बार फिर से खबरों का हिस्सा बन गई हैं। इस बार वजह उनका स्टाइल या ग्लैमर नहीं है। बल्कि ये पूरा मामला एक जोरदार तमाचे से जुड़ा हुआ है। ये तो हम आपको पहले बता चुके हैं कि कैसे शुभावी चौकसी ने हिना खान को शूटिंग के दौरान एक करारा थप्पड़ लपेट दिया।
हिना खान ने इस वीडियो को शेयर कर ये बताने की कोशिश की थी कि अनुराग की मां की भूमिका निभाने वालीं एक्ट्रेस शुभागी से ये गलती से हो गया था। अब एक वेबसाइट से बातचीत में शुभागी ने एक खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि ये सब बहुत खराब तरीके से हुआ। मैं अपने जोन में थी, और खुद को तैयार कर रही थी।

दुर्भाग्य से मार्क्स बदल गए और मैंने हिना खान को चांटा मार दिया। मेरे किरदार मोहिनी को ये थप्पड़ प्रेरणा को मारना था। मैं सही मार्क्स नहीं समझ पायी। मेरे करियर में ऐसा पहली बार हुआ है।
हिना बहुत प्यारी हैं। मैंने उन्हें गले लगाकर कहा कि गलती हो गई। मैंने हिना को एक बुके भेजा और सॅारी भी कहा। मुझे अफसोस है कि अनजाने में मुझसे इतनी बड़ी गलती हो गई। मैं जब हिना से मिलूंगी उन्हें अच्छे से गले लगाना है।
बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि सेट पर इन सभी स्टार्स के बीच लड़ाई हो चुकी है...यहां देखिए


Click it and Unblock the Notifications