..................... After Sidharth Shukla death Shehnaaz gill still in bad condition here read in details। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल की बुरी हालत, जानिए पूरी डिटेल - Hindi Filmibeat

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से टूट गईं शहनाज गिल की बुरी हालत, बात करना किया बंद, ऐसी है हालत !

By Filmibeat Desk

सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन की खबर से फैंस का दिल टूट गया। इसके साथ सबसे गहरा दुख जिसे पहुंचा है वो सिद्धार्थ शुक्ला का परिवार और करीबी दोस्त शहनाज गिल हैं। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का रिश्ता बिग बॅास 13 के दौरान बना। शहनाज गिल ने शो के दौरान कई बार इस बात का इजहार किया कि वो सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार करती हैं।

शो से बाहर आने के बाद सिडनाज की जोड़ी और मजबूत हुई। मुंबई में शहनाज गिल का सिद्धार्थ शुक्ला ने परिवार की तरह ख्याल रखा। जब 2 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हुआ तो इसके बाद शहनाज गिल टूट कर बिखर गईं। अभी तक शहनाज गिल खुद को सिद्धार्थ के ना होने के दुख से बाहर नहीं लेकर आ पाई हैं।

Sidharth Shukla, Shehnaaz gill

मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि शहनाज गिल इस सच को नहीं अपना पा रही हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया को अलविदा कह कर जा चुके हैं। सामने आयी जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार के बाद शहनाज गिल पूरी तरह से टूट चुकी हैं।

ऐसी है शहनाज गिल की हालत

ऐसी है शहनाज गिल की हालत

शहनाज गिल ना तो ठीक से खाना खा रही हैं। ना ही शहनाज गिल सो पा रही हैं। बताया जा रहा है कि शहनाज गिल के लिए इस दुख से संभल पाना कठिन है। बताया जा रहा है कि शहनाज गिल की हालत ऐसी है कि कोई भी उन्हें अकेला नहीं छोड़ रहा है। शहनाज गिल किसी से बात भी नहीं कर रही हैं। शहनाज गिल के साथ उनके भाई शहबाज हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार के साथ शहनाज गिल

सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार के साथ शहनाज गिल

यहां तक सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उनका परिवार यानी कि मां रीता शुक्ला और बहन भी शहनाज गिल को संभालने की कोशिश कर रही हैं। सिद्धार्थ शुक्ला की मां इस हालात में शहनाज गिल को लगातार संभाल रही हैं। सिडनाज के फैंस भी लगातार शहनाज गिल को खुद को संभालने के लिए ढेर सारी हिम्म्त दे रहे हैं।

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला

शहनाज गिल के भाई शहबाज ने फिर से एक बार सिद्धार्थ शुक्ला की एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा है कि इस तस्वीर में सिद्धार्थ शुक्ला काले रंग के शर्ट में हंस रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शहबाज ने लिखा है कि इस मुस्कुराते हुए दिल को कोई नहीं हिला सकता। सिद्धार्थ शुक्ला के लिए शहबाज ने लिखा है शेर। वहीं शहनाज के पिता संतोख सिंह ने सिद्धार्थ शुक्ला को याद इंस्टाग्राम पर लिखा है कि विश्वास नहीं हो रहा है। तुम हमेशा दिल में रहोगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X