जब दुल्हन बनीं शहनाज गिल, पुराने तस्वीर में दिखाया ऐसा रंग, देखकर फैंस हुए भावुक
शहनाज गिल एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। अपने करीबी दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल लगातार गम में हैं। शहनाज गिल ने अपनी फिल्म हौसला रख का प्रमोशन भी सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के एक महीने बाद किया। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार और अपने परिवार के समझाने के बाद शहनाज गिल ने फिर से काम पर वापसी की। उदास शहनाज गिल का चेहरा देख सिडनाज के फैंस का दिल टूट गया। हर कोई शहनाज गिल के उन पुराने दिनों को याद कर रहा है।
जब उनके चेहरे की चमक साफ दिखाई देती थी। शहनाज गिल के फैंस ने एक वीडियो वायरल किया है। सिडनाज के फैंस के लिए भी यह वीडियो काफी खास है। जहां पर शहनाज गिल के चेहरे पर खुशी देख आप भी देखते रह जायेंगे। शहनाज गिल के फैन क्लब ने यह वीडियो शेयर किया है। जिसमें शहनाज गिल एक नई नवेली दुल्हन की तरह सजी-संवरी हुई दिखाई दे रही हैं।

शहनाज गिल का यह ब्राइडल लुक देख आप भी अपनी नजर नहीं हटा पायेंगे। सिडनाज के फैंस इस वीडियो को देखने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला को भी काफी याद कर रहे हैं। वीडियो में शहनाज लाल रंग के जोड़े में बेहद खूबसूरत और मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में शहनाज अपने अंदाज में फूलों की माला पकड़े तो कभी मेकअप करवाते हुए नजर आ रही हैं।
शहनाज गिल की खुशी इस वीडियो में दिखाई दे रही है जो कि सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद गायब हो गई है। वैसे यह वीडियो शहनाज गिल का काफी पुराना है जो कि उनका एक फोटोशूट है। आपको बता दें कि हाल ही में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का आखिरी सांग वीडियो भी रिलीज किया गया। जहां पर शहनाज गिल इस अधूरे वीडियो में रोती हुई सिद्धार्थ शुक्ला के बिना दर्द में नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications