..................... After Sidharth Shukla death shehnaaz gill in bad condition still in glucose। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल की बुरी हालत, ग्लूकोज पर - Hindi Filmibeat

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद क्या शहनाज गिल ग्लूकोज पर हैं? सामने आयी सच्चाई

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को 7 दिन से अधिक का समय हो गया है। सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार के दिन शहनाज गिल की हालत देख हर कोई परेशान था। शहनाज गिल के लिए अली गोनी ने भी एक पोस्ट शेयर किया था कि वो पूरी तरह से टूट चुकी हैं। वहीं अगले दिन ये खबर सामने आयी कि शहनाज गिल की हालत ठीक नहीं है। शहनाज गिल किसी से बात नहीं कर रही हैं। सिद्धार्थ शुक्ला की मां शहनाज गिल का ध्यान रख रही हैं।

लेकिन इस बीच ये रिपोर्ट सामने आयी कि शहनाज गिल को ग्लूकोज पर रखा गया है।सिडनाज के फैंस लगातार शहनाज गिल को लेकर परेशान हैं। वो जानना चाहते हैं कि शहनाज गिल की हालत कैसी है? शहनाज अभी तक इस सच्चाई को अपना नहीं पा रही हैं सिद्धार्थ शुक्ला इस दुनिया में नहीं हैं। ये रिपोर्ट फैंस के जरिए सामने आ रही है कि शहनाज गिल को ग्लूकोज पर रखा गया है। शहनाज गिल ने खान छोड़ दिया है।

Sidharth Shukla,shehnaaz gill,

शहनाज गिल किसी से बात नहीं कर रही हैं।एक फैन ने शहनाज गिल के डिजाइनर से हुई बातचीत का एक पोस्ट शेयर किया है।जिसमें डिजाइनर ने ये बताया है कि शहनाज गिल की हालत कैसी है? उनके एक फैन ने डिजाइनर केन से पूछा कि लोग कह रहे हैं कि वो ग्लूकोज पर हैं, क्या ये सच है? इसके बाद उन्होंने आगे लिखा कि मुझे पता है कि आप उनकी अच्छी तरह देखभाल कर रहे हैं पर फिर भी बोलूंगी सना का ध्यान रखना।

अगर सना की हालत ठीक है तो मैसेज पर कम से कम रिएक्ट कर देना। इस पर केन ने शहनाज गिल के ग्लूकोज पर होने की बात से इंकार कर दिया है। आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद ये खबर भी सामने आयी थी कि दोनों साल के अंत में शादी करने वाले थे। हालांकि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला ने कभी भी अपने रिश्ते पर हामी नहीं भरी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X