शहनाज गिल ने किया डांस, आसिम रियाज ने मारा ताना- मूव ऑन कर लिया, फैंस ने लगाई जमकर क्लास

साल 2021 में सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से फैंस और उनसे जुड़े हुए लोगों को गहरा झटका लगा है। सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार के साथ शहनाज गिल के लिए भी सिद्धार्थ शुक्ला का निधन दर्दनाक रहा है। इस बीच शहनाज गिल ने अपने काम पर फोकस किया और वह अब लोगों के बीच भी आना शुरू कर चुकी हैं।

हाल ही में शहनाज गिल एक पार्टी में डांस करती हुई दिखाई दी। इसे देखने के बाद बिग बॅास 13 फेम आसिम रियाज ने एक पोस्ट लिखा। जिसके बाद शहनाज गिल के फैंस ने आसिम रियाज की क्लास लगा दी। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल ने अपने काम की शुरुआत पंजाबी फिल्म प्रमोशन हौसला रख से की।

shehnaaz gill ,Asim Riaz

फिर उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला के लिए एक गाना भी रिलीज किया। फिर से शहनाज धीरे से ही सही लेकिन अपनी निजी जिंदगी में वापसी कर रही हैं। शहनाज गिल हाल ही में अपने मैनेजर की सगाई में पहुंची। जहां पर शहनाज की कुछ मुस्कुराती हुईं तस्वीरें सामने आयी है। शहनाज गिल ने यहां पर ब्लैक कलर का गाउन पहन रखा था। शहनाज गिल का चेहरे पर हालांकि पहले वाली हंसी नहीं दिखाई दे रही है।

शहनाज गिल का एक वीडियो

शहनाज गिल का एक वीडियो

इसी पार्टी से शहनाज गिल का एक वीडियो भी सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहनाज सभी के साथ झिगांट सांग पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। शहनाज गिल को फिर से खुशी में देखकर उनके फैंस बेहद खुश हुए। फैंस का कहना था कि शहनाज गिल को ऐसे देखकर उन्हें सुकून मिला है।

आसिम रियाज ने ट्टीट में लिखा

आसिम रियाज ने ट्टीट में लिखा

इस बीच बिग बॅास 13 फेम आसिम रियाज ने शहनाज गिल का नाम लिए हुए ऐसा ट्टीट किया है जो यह साफ बताता है कि उनका इशारा शहनाज के पार्टी डांस वीडियो पर ही है। आसिम रियाज ने ट्टीट में लिखा है कि कुछ डांस वीडियो देखे लोग जल्दी अपने लोगों को भूल कर मूव ऑन कर लेते हैं। क्या बात..क्या बात..नई दुनिया..

शहनाज गिल के फैंस ने लगाई क्लास

शहनाज गिल के फैंस ने लगाई क्लास

आसिम रियाज के इस पोस्ट के बाद शहजान गिल के फैंस ने आसिम रियाज की जमकर क्लास लगा दी। शहनाज गिल के फैंस का कहना है कि क्या वह जिंदगी भर रोती रहेंगी। क्या शहनाज को अपनी जिंदगी जीने का कोई हक नहीं है। आसिम रियाज को शहनाज के फैंस ने सोच को ठीक करने की सलाह दी है।

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद

दूसरी तरफ आसिम रियाज के फैंस ने भी सोशल मीडिया पर वी आर विथ आसिम रियाज का ट्रेंड शुरू कर दिया है।आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से शहनाज गिल पूरी तरह टूट चुकी हैं।सिद्धार्थ शुक्ला की मां और परिवार के सपोर्ट से शहनाज गिल ने फिर से काम और लोगों के बीच वापसी की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X