..................... After Sidharth shukla death rahul vaidya talk about mother rita and shehnaaz gill condition।सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद मां रीता और शहनाज गिल की बुरी हालत, देखिए वीडियो - Hindi Filmibeat

सिद्धार्थ शुक्ला की मां ने कहा- किसके लिए जिऊं, शहनाज की बुरी हालत, राहुल वैद्य ने Video में बताया दर्द

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद इस वक्त फैंस यही जानना चाहते हैं कि शहनाज गिल के साथ सिद्धार्थ शुक्ला की मां और परिवार की क्या हालत है। कुछ दिन पहले ये खबर आयी थी कि शहनाज गिल किसी से बात नहीं कर रही हैं। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से वह पूरी तरह से टूट चुकी हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला की मां रीता शुक्ला भी बेटे के निधन से गम में हैं। इस बीच बिग बॅास 14 के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य ने बताया है कि सिद्धार्थ शुक्ला का जाना उनके परिवार और शहनाज गिल के लिए बड़ा तूफान है। बता दें कि बिग बॅास 14 के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान के साथ बतौर गेस्ट शो में कुछ दिन के लिए रहने के लिए पहुंचे थे।

Sidharth shukla,shehnaaz gill,Rahul vaidya

इसी दौरान सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती राहुल वैद्य से हुई थी। राहुल वैद्य को जब सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर मिली तो कई लोगों की तरह उन्हें भी लगा कि ये खबर झूठी है।

राहुल ने वीडियो में बताया सिद्धार्थ शुक्ला की मां का दर्द

राहुल ने वीडियो में बताया सिद्धार्थ शुक्ला की मां का दर्द

राहुल वैद्य ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट कर सिद्धार्थ शुक्ला की मां किस दर्द से गुजर रही हैं। राहुल वैद्य ने वीडियो में कहा है कि रितु आंटी मजबूत महिला हैं। क्योंकि रितु आंटी बेहद मजबूत इंसान हैं। इसी वजह से सिद्धार्थ शुक्ला चट्टान की तरह मजबूत थे। एक जवान बेटे को खोना ऐसा अहसास है जिसे कोई कभी नहीं समझ सकता। आंटी ने खुद कहा मैंने हमेशा सुना था कि किसी का जवान बेटा चला गया। लेकिन ये मेरे साथ होगा ऐसा कभी नहीं सोचा था।

सिद्धार्थ की मां ने कहा कि अब मैं किसके लिए जिऊं?

सिद्धार्थ की मां ने कहा कि अब मैं किसके लिए जिऊं?

सिद्धार्थ की मां ने कहा किअब मैं किसके लिए जिऊं? सब खत्म हो गया है। राहुल ने आगे ये भी बताया कि सिद्धार्थ की मां की बात सुनकर वो और दिशा टूट गए। लेकिन हमें उनके सामने मजबूत दिखना था। इसलिए हमने उन्हें हिम्मत दी। मैं भगवान से यही दुआ करता हूं कि वे आंटी, सिद्धार्थ की बहनों, परिवार और खास तौर पर शहनाज गिल को हिम्मत दे।

शहनाज गिल की ऐसी हालत

शहनाज गिल की ऐसी हालत

राहुल वैद्य ने बताया किमैं जब उनसे मिलने गया था तो शहनाज बात करने की हालत में नहीं थीं। वे पूरी तरह से लोस्ट हो चुकी थीं। राहुल वैद्य सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस को शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनके हिम्मत देने पर ही वो बिग बॅास के फिनाले तक पहुंचे थे।राहुल वैद्य ने ये भी बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला के आखिरी जन्मदिन पर वो उनसे मिले थे। सिद्धार्थ और राहुल की फोन पर भी भी बधाई दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X