शहनाज गिल को लगा सिद्धार्थ की मौत का गहरा सदमा, अभिनव शुक्ला की हुई मुलाकात !

By Filmibeat Desk

सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन से फैंस का दिल टूटा। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार के साथ शहनाज गिल को भी गहरा सदमा लगा है। शहनाज गिल की हालत सिद्धार्थ शुक्ला के दुनिया से जाने के बाद क्या रही है ये हर कोई देख चुका है। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद राहुल महाजन, अली गोनी और पवित्रा पुनिया भी ये बता चुकी हैं कि शहनाज गिल के लिए सिद्धार्थ शुक्ला का ना होना एक तूफान है।

सिडनाज और शहनाज गिल के फैंस कई बार इससे जानने की कोशिश कर चुके हैं कि शहनाज की हालत अब कैसी है। इसका जवाब अभिनव शुक्ला ने दिया है।

Sidharth Shukla,Abhinav shukla,shehnaaz gill,

बिग बॅास 14 के दौरान भी सिद्धार्थ शुक्ला और अभिनव शुक्ला के बीच दोस्ती का रिश्ता देखने को मिला था। इसी को निभाते हुए सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक ने शहनाज गिल की हालत जानने की कोशिश की।

शहनाज गिल की हालत

शहनाज गिल की हालत

एक बातचीत में अभिनव शुक्ला ने बताया कि कैसे शहनाज गिल अभी तक दर्द में हैं और इस सच्चाई को अपनाने की कोशिश कर रही हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया का हिस्सा नहीं हैं। स्पॅाटबॅाय से बातचीत के दौरान अभिनव शुक्ला ने बताया कि शहनाज गिल की मां से अभिनव शुक्ला की बात हाल ही में हुई है। अभिनव शुक्ला ने बताया कि शहनाज अपने जिंदगी के इस बड़े दर्द से बाहर आने की कोशिश कर रही हैं। अभिनव शुक्ला ने बताया कि मैं और रुबीना हाल ही में शहनाज की मां से मिले थे।

शहनाज गिल की खराब हालत

शहनाज गिल की खराब हालत

अभिनव शुक्ला ने बताया कि मैं और रुबीना ने हाल ही में शहनाज गिल की मां से मुलाकात की है। शहनाज इस दुख से बाहर आने की कोशिश कर रही हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार के इस दुख को कम करें। कुछ दिन पहले ये खबर आयी थी कि शहनाज गिल किसी से बात नहीं कर रही हैं। शहनाज गिल को संभालने के लिए इस वक्त उनके माता-पिता दोनों मौजूद हैं।

शहनाज गिल ने बनाई दूरी

शहनाज गिल ने बनाई दूरी

शहनाज गिल ने सोशल मीडिया से पूरी तरह से दूरी बना ली है। आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला और अभिनव शुक्ला ने एक साथ टीवी शो बाबुल का आंगन छूटे ना से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। बाकी शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के दोस्ती के रिश्ते की शुरुआत बिग बॅास 13 से हुई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X