..................... after shweta tiwari and urvashi dholakia this kasauti actresss sonyaa ayodhya divorce her husband after 5 years of marraige - Hindi Filmibeat

प्रेरणा-कोमोलिका के बाद 'कसौटी जिंदगी की' की एक और एक्ट्रेस का टूटा घर, 5 साल में पति ने करदी ऐसी हालत

Sonyaa Ayodhya Divorce

Sonyaa Ayodhya Divorce: टीवी की मशहूर अभिनेत्री सोन्या अयोध्या इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल वह एक मुश्किल समय से गुजर रही है और एक्ट्रेस की पति से तलाक लेने की भी बात हो रही है। काफी वक्त से दोनों अलग भी रह रहे हैं और साल 2019 में उन्होंने हर्ष समोरे के साथ में शादी की थी। जयपुर में दोनों की डेस्टिनेशन वेडिंग भी हुई थी।

लेकिन अब आपको बता दें कि सोन्या और हर्ष के बीच में काफी ज्यादा खटपट चल रही है। दोनों अपने रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव भी देख रहे हैं। मालूम हो कि सोन्या ने हर्ष को इंस्टाग्राम से भी अनफॉलो कर दिया। यहां तक की शादी की तस्वीरों को भी डिलीट कर दिया। अब एक्ट्रेस के फैन्स भी उनके लिए चिंता में हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में सोन्या अयोध्या ने एक पोस्ट शेयर की और बाद में लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि इन्होंने पति से अपने रास्तों को अलग कर लिया है। एक्ट्रेस ने लिखा था कि "अपने दुख को अपनाओ और अपने उतार-चढ़ाव में बैलेंस ढूंढने की भी कोशिश करो।"

सोन्या अयोध्या ने अपने पोस्ट में आगे लिखा था कि "हील हो और सच्चाई के साथ में रास्ते पर चलकर खुद की ग्रोथ भी देखो। हर एक इमोशन का एक अलग मतलब होता है और यह इमोशन आपको गाइड भी करते हैं। ऐसा करने पर आपको अपने बारे में काफी सारी चीजों का भी आभास हो जाता है।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोन्या अयोध्या अक्सर सोशल मीडिया के जरिए हीलिंग और अकेलेपन को लेकर भी पोस्ट करती नजर आ जाती हैं। लेकिन इस समय एक्ट्रेस को काफी इमोशनल देखा जा रहा है और आने वाले वक्त में पता चलेगा कि उनके रिश्ते में क्या होने वाला है।

Read more about: sonyaa ayodhya television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X