..................... शीजान खान की गिरफ्तारी के बाद तुनिषा शर्मा का नया वीडियो वायरल ब्लॅागर गौरव भगत के साथ।After Sheezan khan arrest Tunisha Sharma new video viral with blogger Gaurav bhagat - Hindi Filmibeat

पुलिस जांच के बीच Tunisha Sharma का इस नए लड़के के साथ रोमांटिक Video वायरल

Tunisha Sharma

Tunisha Sharma Video: तुनिषा शर्मा सुसाइ़ड केस में पुलिस की जांच जारी है। टीवी शो अलीबाबा दास्तान एक काबुल के सेट पर तुनिषा की मौत के बाद अभिनेता शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे लगातार इस मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। साल के अंत में उनकी कस्टडी को 14 दिन के लिए बड़ा दिया गया। शीजान खान पर आरोप है कि उन्होंने तुनिषा से ब्रेकअप किया।

इसका दर्द वो नहीं सह पाईं और उन्होंने आत्महत्या कर ली। लेकिन अब इस पूरे मामले में एक नए लड़के का नाम सामने आ रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां पर तुनिषा शर्मा के साथ एक मिस्ट्री बॅाय नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में जो लड़का नजर आ रहा है वो है ब्लॅागर गौरव भगत। गौरव भगत ने खुद इंस्टाग्राम पर तुनिषा शर्मा को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में वह तुनिषा के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। गौरव भगत ब्लॅागर हैं। गौरव ने एक्ट्रेस की खुदकुशी के बाद 27 दिसंबर को पोस्ट किया है। यह वीडियो तुनिषा के फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में कैप्शन के साथ गौरव भगत ने लिखा है कि आप हमेशा चाहती थीं कि मैं यह रील एडिट करूं। आखिरकार मैंने इसे एडिट कर दिया। लेकिन मैं आपको मिस कर रहा हूं।

आप एक खूबसूरत रूह थीं। जो जल्दी छोड़कर चली गईं। मुझे पता है कि इस रील को देखकर आप हंस रही होंगी और कह रही होंगी कि क्या बात है पट्टू छा गए। मैं आशा करता हूं कि आपकी आत्मा को शांति मिलेगी। आप हर दिय याद की जाएंगी। आपको बता दें कि तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को सुसाइड कर लिया। तुनिषा के मौत के बाद पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर उनके सुसाइड करने की वजह क्या है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X