शाहरुख खान की राह पर चले मनीष पॉल..करेंगे ये काम!

By Shivani Verma

जैसा कि आपको खबर है कि झलक दिखलाजा के होस्ट मनीष पॉल ने पिछले ही दिनों अपने कंधे की सर्जरी कराई है। हालांकि इन दिनों मनीष को आराम की ज़रूरत है और उन्हें दर्द भी है, लेकिन ये सब परेशानियां उन्हें झलक के कंटेस्टेंट्स के साथ थिरकने से नहीं रोक पाएंगी।

Manish Paul

सूत्रों के अनुसार, मनीष झलक दिखलाजा की शूटिंग स्लिंग (पट्टी जो घायल हाथ आदि के लिए गले में डाली जाती है) पहनकर करते दिखाई देंगे। सूत्रों का कहना है कि हालांकि मनीष इस समय दर्द में हैं लेकिन उन्हें पता है कि शो उनके बिना भी रुकेगा नहीं। उन्होंने बताया कि इस शो की पूरी टीम काफी सपोर्टिव है और मनीष को वापस स्टेज पर पाकर काफी खुश है।

Ooo..तो इसलिए ऋतिक ने 'झलक' में आने से मना किया!

आपको बता दें कि ये मनीष का प्रोफैशनलिज़्म ही है जो इस हालत में भी उन्हें उनके काम से दूर रहने नहीं दे रहा। इसलिए उन्होंने फैसला लिया है कि वो स्लिंग पहनकर ही शूटिंग करेंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि मनीष बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बाद पहले ऐसे एक्टर होंगे जो स्लिंग पहनकर शूटिंग करेंगे।

इससे पहले शाहरुख खान क्रिकेट टीम को प्रमोट करने के दौरान स्लिंग पहने नज़र आए थे। अब मनीष स्लिंग में शूटिंग करते हैं तो उन्हें मन ही मन खुशी तो काफी होगी। शाहरुख खान के बाद प्रोफेशनलिज़्म दिखाने का मौका जो मिल रहा है मनीष को। फिलहाल तो हम मनीष की जल्दी रिकवरी की दुआ करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X