..................... After Seeing Dipika Kakkar baby bump Gauhar Khan predicted that it is a baby girl - Hindi Filmibeat

दीपिका कक्कड़ के बेबी बंप को देख गौहर खान ने की भविष्यवाणी, कहा- 'बेटी होगी'

Dipika Kakkar Baby Bump

टेलीविजन के क्यूट कपल कहे जाने वाले दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम जल्दी ही माता पिता बनने वाले हैं और एक्ट्रेस एक बेबी को जन्म देने वाली हैं। बता दें कि जुलाई 2023 में दीपिका और शोएब के घर पर बच्चे की किलकारियां गूंजेगी। लेकिन इसी बीच आपको बता दें कि इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपिका ने शोएब के साथ में एक बेहद ही प्यारी तस्वीर को शेयर किया। इस तस्वीर पर मशहूर एक्ट्रेस गौहर खान ने भी कमेंट किया और अब यही कमेंट को लेकर वह सुर्खियों में आ गई है।

दीपिका ने शेयर की बेबी बंप के साथ तस्वीर

दरअसल आपको बता दें कि मां बनने जा रही दीपिका कक्कड़ ने 15 जून 2023 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने ही पति शोएब इब्राहिम के साथ में एक बेहद ही प्यारी तस्वीर को शेयर किया। इस तस्वीर में दीपिका का फुल ग्रो बेबी बंप नजर आ रहा था। एक्ट्रेस ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि "जब भी तुम मेरे पास होते हो, तो मेरी दुनिया बहुत ही खुशहाल हो जाती है।"

गौहर खान ने की भविष्यवाणी

जैसे ही दीपिका कक्कड़ ने इस तस्वीर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया वैसे ही फैंस भी उनकी इन तस्वीरों पर अपना प्यार बरसाने लगे। लेकिन मशहूर एक्ट्रेस और नई नई मम्मी बनी गौहर खान ने इस तस्वीर पर कमेंट किया और सभी का ध्यान भी अपनी ओर खींच लिया। एक्ट्रेस ने कमेंट करते हुए लिखा कि "एक खूबसूरत सी लड़की के लिए तैयार हो जाओ, इंशा अल्लाह।मुझे ऐसी फीलिंग आ रही है।"

5 साल बाद दीपिका और शोएब के घर आएगा नन्हा मेहमान

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के घर शादी के 5 साल बाद बच्चे का जन्म होने जा रहा है। बता दें कि दोनों ने 22 जनवरी 2023 को पहली बार अपनी प्रेग्नेंसी के अनाउंसमेंट की थी। दोनों नहीं अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक बेहद ही प्यारी तस्वीर शेयर की थी। जिसमें दीपिका और शोएब दोनों की ही ट्रेनिंग नजर आ रही थी। इस तस्वीर में दोनों ने कैप लगाई हुई थी और उस पर 'मोम टू बी' और 'डेड टू बी' लिखा हुआ था।

दीपिका का इससे पहले हो चुका है मिसकैरेज

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम प्रेगनेंसी को लेकर काफी ज्यादा डरे हुए थे और इसी वजह से उन्होंने 3 महीने तक इस गुड न्यूज़ को किसी के साथ भी शेयर नहीं किया। डॉक्टरों के साथ-साथ परिवार जनों ने भी उन्हें ऐसा ही करने की सलाह दी। बता दें कि शोएब इब्राहिम ने इस बात का खुलासा किया था कि दीपिका का फरवरी 2022 में मिसकैरेज हो गया था और उस समय वह 6 से 7 सप्ताह की गर्भवती भी थी।

Read more about: dipika kakkar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X