340 करोड़ रिकॉर्ड कमाई के बाद,तैयार हो जाइए,संजू पार्ट 2,पार्ट 3 dhamaka!
साल 2018 की सबसे अधिक कमाई करने वाली ब्लॅाकबस्टर फिल्म में संजू का नाम भी शामिल हो गया है। संजय दत्त की इस बायोपिक के निर्देशक राजकुमार हिरानी हैं।
रणबीर कपूर ने संजय दत्त की रियल लाइफ को पर्दे पर इस तरह प्रस्तुत किया कि संजू ने 340 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली। यहां तक कि इस फिल्म ने टाइगर जिंदा है और पीके का भी बॅाक्स आॅफिस रिकॅार्ड तोड़ दिया है।

लेकिन फैंस के लिए इस फिल्म से जुड़ी हुई एक और धमाकेदार खबर सामने आ रही है। ऐसी खबर है कि संजय दत्त की लाइफ के जिन हिस्सों को फिल्म में नहीं दिखाया गया है,उस पर एक वेब सीरीज तैयार की जाएगी।
2018 की सुपरहिट बायोपिक, 2 सुपरस्टार ने किया रिजेक्ट,फैंस को तगड़ा झटका
ऐसी खबर है इंटरनेशनल डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने संजय दत्त के प्रोडक्शन हाउस को उनकी जिंदगी पर वेब सीरीज बनाने का ऑफर दिया है। अगर संजय दत्त इसके लिए तैयार हो जाते हैं तो इस सीरीज को 3 भाग में दिखाया जाएगा।
यानी कि जिन लोगों को शिकायत रही थी कि फिल्म में कई हिस्सों को छोड़ दिया गया है,ये वेब सीरीज उन सभी की शिकायत दूर करती हुई नजर आयेंगी। मुमकिन है कि जल्द ही इसका ऐलान हो सकता है।
बहरहाल,यहां 1 नहीं 7 बॅालीवुड सुपरस्टार वेब सीरीज से तगड़ी एंट्री कर चुके हैं..


Click it and Unblock the Notifications
