सानिया मिर्जा के बाद अब इस हसीना के शौहर ने भी रचाया दूसरा निकाह, दूसरी पत्नी की तस्वीरें देख हिले लोग

Sana Ameen Shaikh, Aijaz Sheikh

Sana Ameen Shaikh Ex Husband Wedding: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सना अमीन शेख को 'जीत जाएंगे हम', 'गुस्ताख दिल', 'मिलियन डॉलर गर्ल', 'भूतू सीजन 1', 'कृष्णदासी', 'परफेक्ट पति', 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3', 'तेरे शहर में', 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' जैसे सीरियल्स में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बेहद पसंद किया जाता है।

इसके अलावा सना ने 'सिंघम', 'टेबल नंबर 21', 'बमफाड़' और 'आइलैंड सिटी' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। उनकी निजी जिंदगी की बात करें, तो उन्होंने मशहूर टेलीविजन निर्देशक ऐजाज शेख से शादी की थी। इस कपल की शादी छह साल तक चली और 2022 में उनका तलाक हो गया था।

ऐजाज शेख इन दिनों सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि उन्होंने दूसरी बार शादी की है। 'पिंकविला' की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐजाज ने हाल ही में मुंबई के मीरा रोड पर एक निजी समारोह में अपनी दूसरी पत्नी से शादी की। इंटरनेट पर सामने आईं कुछ झलकियों में ऐजाज और उनकी न्यूली मैरिड वाइफ को शादी के बाद एक जगह बैठे देखा गया।

जहां ऐजाज़ ने व्हाइट जोड़ा पहना था, वहीं उनकी पत्नी ने रेड आउटफिट पहना था। इसके अलावा झलकियों में ऐजाज अपनी दुल्हन को गिलास से दूध पीने में मदद करते दिखे। एक अन्य तस्वीर में ऐजाज की पत्नी ने कैमरे के लिए पोज़ देते समय अपना सिर उनके सीने पर रखा था।

इससे पहले, 'ईटाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में सना ने ऐजाज से अपने तलाक के बारे में खुलकर बात की थी। अभिनेत्री ने इसके पीछे के प्रमुख कारणों का जिक्र करते हुए शेयर किया था कि एक महीने तक एक-दूसरे को जानने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया था। हालांकि, अभिनेत्री ने स्वीकार किया था कि फिल्म इंडस्ट्री में अपने-अपने काम के शेड्यूल के कारण उन्हें एक-दूसरे के साथ बिताने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल सका। सना ने यह भी बताया था कि कैसे वे दोनों अपनी शादी के अगले दिन ही काम पर चले गए थे।

सना के शब्दों में, ''एक महीने तक एक-दूसरे को जानने के बाद हमने शादी करने का फैसला किया था। हम एक-दूसरे को पसंद करते थे। हालांकि, जब आप टेलीविजन इंडस्ट्री में काम कर रहे होते हैं, तो समय लग्जरी बन जाता है, जिसका आप शायद ही कभी आनंद ले सकें। आपको अपने जीवनसाथी या परिवार से मिलने के लिए एक भी दिन की छुट्टी नहीं मिलती है। हमें भी अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण एक साथ बिताने का समय नहीं मिला। दरअसल, मैं अपने निकाह के अगले दिन अपने शो 'कृष्णदासी' की शूटिंग के लिए पहुंची थी और ऐजाज एक फिल्म का निर्देशन कर रहे थे।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X