..................... After releasing the interesting poster, Zee5 launches Sunil grover 'Sunflower' teaser! - Hindi Filmibeat

दिलचस्प पोस्टर जारी करने के बाद, ज़ी5 ने सुनील ग्रोवर की 'सनफ्लॉवर' का टीज़र किया रिलीज

By Filmibeat Desk

ज़ी5 ने लगातार विभिन्न शैलियों और भाषाओं में उत्कृष्ट ऑरिजिनल का प्रीमियर किया है और इस ओटीटी प्लेटफॉर्म द्वारा हाल ही में डार्क ह्यूमर हास्य से लैस एक अनोखी मर्डर मिस्ट्री की घोषणा की गयी है।

आठ एपिसोड की इस सीरीज़ में सुनील ग्रोवर 'सनफ्लॉवर' सोसाइटी का नेतृत्व करेंगे, जिसमें इंस्पेक्टर दिगेंद्र के रूप में रणवीर शौरी, इंस्पेक्टर तांबे के रूप में उनकी टीम के साथी गिरीश कुलकर्णी, दिलीप अय्यर के रूप में आशीष विद्यार्थी, मिस्टर आहूजा के रूप में मुकुल चड्डा, उनकी पत्नी श्रीमती आहूजा के रूप में राधा भट्ट और राज कपूर के रूप में आशीष कौशल, श्रीमती राज कपूर की भूमिका में शोनाली नागरानी और सलोनी खन्ना शामिल है।

Sunflower

वेब सीरीज़ का प्रीमियर 11 जून 2021 को होगा। दर्शकों को सोचने पर मजबूर करने वाला एक पोस्टर रिलीज करने के बाद, प्लेटफॉर्म ने शो का टीज़र जारी कर दिया है। सभी प्रतिभाशाली अभिनेताओं को उनके सबसे उपयुक्त पात्रों में पेश करते हुए, यह शो सस्पेंस, ड्रामा, रहस्य, कॉमेडी और बहुत कुछ दर्शाने वाला है। अभिनेता सुनील ग्रोवर यहाँ एक बहुत ही विशिष्ट करैक्टर निभा रहे हैं जिसे उन्होंने पहले कभी एक्सप्लोर नहीं किया है।

'सनफ्लॉवर' मुंबई के एक मध्यमवर्गीय हाउसिंग सोसाइटी की कहानी है जिसमें विचित्र किरदार हैं। रोमांच, कॉमेडी और ड्रामा से लेकर उनकी रिलेटेड कहानियों वाले किरदारों से ले कर हर चीज हाउसिंग सोसायटी के इर्द-गिर्द घूमती है जो आपको रोलर-कोस्टर राइड पर ले जाने का वादा करती है।रिलायंस एंटरटेनमेंट और गुड कंपनी द्वारा निर्मित, श्रृंखला विकास बहल द्वारा लिखीत है और राहुल सेनगुप्ता व विकास बहल द्वारा सह-निर्देशित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X