रीमा लागू की मौत के बाद, ये एक्ट्रेस पूरा करेंगी उनका अधूरा सीरियल!
रीमा लागू की मौत के बाद फिल्म जगत अचानक सदमें में हैं। लेकिन सबसे ज़्यादा सदमें थे उनके नामकरण शो के स्टार्स। हालांकि अब शो में रीमा लागू का रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया गया है।
18 मई को रीमा लागू की मौत के बाद फिल्म और टीवी जगत काफी सकते में था। खासतौर से उनके टीवी शो नामकरण के को स्टार्स। ये खबर उनके लिए ज़्यादा चौंकाने वाली इसलिए थी क्योंकि 17 मई की शाम 7 बजे तक रीमा लागू ने अपने शो की शूटिंग की।
फिलहाल सीरियल में नील और रिया की शादी होने जा रही है और रीमा लागू ने आखिरी शूटिंग की संगीत के फंक्शन की। इसके बाद रात में 1 बजे उन्हें सीने में दर्द उठा और 3 बजे उन्होंने दुनिया से विदा ले ली।

लेकिन कहते हैं ना कि किसी के आने जाने से जीवन में कुछ नहीं रूकता। तो स्टार प्लस के शो नामकरण की टीम ने एक दिन का शोक मनाने के बाद अब शो के लिए रीमा लागू का रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है।
रीमा लागू शो की निगेटिव लीड थीं और अब उनका किरदार निभाएंगी रागिनी मेहता। रागिनी इससे पहले दीया और बाती हम, सरस्वती चंद्र, एक महल हो सपनों का जैसे सीरियल में नज़र आ चुकी हैं।
अब देखना ये है कि शो में लोग उन्हें रीमा जी की जगह कितना अपनाते हैं क्योंकि रीमा लागू के कारण महेश भट्ट का ये शो दर्शकों में काफी लोकप्रिय था। वैसे तो अब इस बारे में कोई कुछ कर ही नहीं सकता।
लेकिन टीवी की दुनिया में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने रातों रात अपना शो छोड़ दिया और उनका रिप्लेसमेंट ढूंढना पड़ा। उन नए किरदारों को भी लोगों ने उतना ही प्यार दिया।


Click it and Unblock the Notifications











