एक्ट्रेस ने Sajid Khan पर लगाया आरोप- प्राइवेट पार्ट को लेकर बोली गंदी बात, जानिए डिटेल!

By Filmibeat Desk
Sajid Khan

बिग बॅास 16 कंटेस्टेंट साजिद खान के लिए घर के बाहर मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। साजिद खान बिग बॅास 16 के नए कप्तान तो बन गए हैं, लेकिन घर के बाहर उन पर फिर से गंदी हरकत करने का आरोप लगा है। शर्लिन चोपड़ा, रानी चटर्जी और कनिष्का सोनी के बाद मॉडल और एक्ट्रेस शीला प्रिया सेठ ने साजिद खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शीला ने खुद के साथ हुई सारी घटनाओं पर खुल कर बात की है। शीला ने कहा है कि साजिद ने उनके साथ हद से ज्यादा गंदी हरकत की है। वह कहती हैं कि साजिद की इस हरकत से वह हैरान और बुरी तरह घबरा भी गई थीं। मीडिया रिपोर्ट अनुसार शीला ने बताया कि साल 2008 में मेरी निर्देशक साजिद खान से पहली मुलाकात हुई थी।

5 मिनट तक मेरे प्राइवेट पार्ट को देख रहा था।

5 मिनट तक मेरे प्राइवेट पार्ट को देख रहा था।

वह कहती हैं कि मैंने उनसे उनकी आने वाली फिल्मों में काम को लेकर मुलाकात की थी। शीला ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वह लगभग 5 मिनट तक मेरे प्राइवेट पार्ट को देख रहा था। इसके बाद उन्होंने मुझसे कहा कि मेरी सर्जरी की जानी चाहिए। उनका कहना था कि मेरे स्तन बॅालीवुड के लिए पर्याप्त बड़े नहीं हैं।

Recommended Video

Bigg Boss 16: Sajid Khan ने openly की Smoking, Gauhar Khan के साथ Users ने किया Troll | FilmiBeat
मुझे मेरे स्तन को बड़ा करने के लिए बोला

मुझे मेरे स्तन को बड़ा करने के लिए बोला

साजिद की यह हरकत यहां तक नहीं थमी। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मुझे मेरे स्तन को बड़ा करने के लिए तेलों से हर दिन मालिश करनी चाहिए। साजिद ने मुझसे कहा था कि इससे हर दफा मालिश करने के बाद ही मुझे बॅालीवुड में काम करने का अवसर मिलेगा। बता दें कि बिग बॅास 16 के घर में साजिद खान का गेम ठंडा पड़ा हुआ है। सलमान खान ने भी उन्हें आगे आकर खेलने की सलाह दी।

रानी चटर्जी ने भी लगाया मी टू आरोप

रानी चटर्जी ने भी लगाया मी टू आरोप

वहीं शो में उनकी एंट्री के बाद एक बार फिर से मी टू का मामला साजिद के लिए कठिन हालात लेकर आया है। इससे पहले भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने आरोप लगाते हुए खुद के साथ हुई घटना का जिक्र किया था। रानी चटर्जी को कॅाल करके साजिद ने अकेले आने के लिए बोला था।

सेक्स के बारे में मुझसे पूछा- रानी चटर्जी

सेक्स के बारे में मुझसे पूछा- रानी चटर्जी

साजिद ने मुझसे कहा था कि एक आइटम सांग के लिए मैं तुम्हें कास्ट करने वाला हूं। अपने पैर दिखाओ। मैंने अपने पैर दिखाए, घुटने तक। मुझे लगा ऐसा ही होता है। फिर उन्होंने मुझसे पूछा कि अपना ब्रेस्ट साइज बताओ। यह सुनकर मैं हैरान होने के साथ डर भी गई। उन्होंने पूछा कि सेक्स कितनी बार करती हो, तुम्हारा कोई ब्वॅायफ्रेंड हैं? साथ ही उन्होंने मुझे गंदी तरीके से छूने की कोशिश भी की थी। बता दें कि शर्लिन चोपड़ा ने भी साजिद खान को बिग बॅास 16 के शो से बाहर निकालने की मांग की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X