..................... रामायण, महाभारत के बाद, दूरदर्शन ला रहा है शाहरुख खान की सर्कस | After Ramayana and Mahabharat, Doordarshan brings Shahrukh Khan's Circus - Hindi Filmibeat

रामायण और महाभारत ही नहीं, दूरदर्शन पर शाहरुख खान इज बैक- दिखाया जाएगा "सर्कस"

कोरोना महामारी की वजह से हुए लॉकडाउन में पूरे देश की जनता घरों में बैठी हुई है। ऐसे में दूरर्दशन पर पब्लिक डिमांड से चर्चित शो 'रामायण' का री-टेलीकास्ट किया गया है। रामायण के री- टेलीकास्ट की खबर पर इतनी जबरदस्त प्रतिक्रिया देखकर दूरर्दशन ने और भी तीन सीरियल को फिर से लाने का फैसला लिया है।

28 मार्च से दूरदर्शन पर रामायण, महाभारत, ब्योमकेश बख्शी और सर्कस का री- टेलीकास्ट किया जाएगा। जहां रामायण, महाभारत को लेकर लोगों में उत्साह है। वहीं, 1989 में आया शाहरुख खान स्टारर सीरियल 'सर्कस' फैंस के बीच बहुप्रतीक्षित है।

Circus

दूरदर्शन ने ट्वीट कर जानकारी दी है- Shekharan is BACK. फ्रेंड्स घर पर रहिए और आपके फेवरेट स्टार शाहरुख खान का शो सर्कस (1989) देखिए दूरदर्शन पर 28 मार्च रात 8 बजे। दूसरे ट्वीट में लिखा- शाहरुख के फैंस के लिए खुशखबरी। उनका शो सर्कस अब फिर से दूरदर्शन पर दिखाया जाएगा।

बता दें कि शाहरुख खान का ये 19 एपिसोड का पॉपुलर शो 1989 में रिलीज हुआ था। शाहरुख खान इस शो में शेखरण के किरदार में थे, जो कि एक अहम रोल था। गौरतलब है कि शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। उन्होंने फौजी, दिल दरिया जैसे फेमस टीवी शोज दिए हैं।

दूरदर्शन री-टेलीकास्ट की बात करें तो.. 28 मार्च से जहां सुबह और रात 9 बजे रामायण का प्रसारण होगा। वहीं 11 बजे से रजित कपूर का जासूसी भरा शो ब्योमकेश बख्शी प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा दोपहर 12 और शाम 7 बजे डीडी भारती पर महाभारत का प्रसारण शुरू किया जा रहा है। शाहरुख खान की सर्कस रात में 8 बजे हम देख पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X