दूरदर्शन का रिकॉर्ड टीआरपी प्लानिंग, रामायण के बाद 27 साल बाद 'श्री कृष्णा' की वापसी, बड़ी खबर !
दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत के टेलीकास्ट ने चैनल को टीआरपी में रिकॉर्ड तोड़ कमाई दी है। घर के अंदर रहकर सबसे अधिक दूरदर्शन देखा जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि एक साथ डीडी ने अपने सभी 80 और 90 के दशक के टीवी शोज का फिर से प्रसारण शुरू कर दिया है।
इस बीच इसकी मांग कई बार उठी कि फिर से श्री कृष्णा का भी टेलीकास्ट किया जाए। रामायण के खत्म होने के बाद दूरदर्शन ने टीआरपी पर फिर से कब्जा करने के लिए अंत में श्री कृष्णा की वापसी का फैसला ले लिया है।

इसके टीवी एड भी प्रसारित किए जा रहे हैं। फैंस की मांग पर दूरदर्शन ने इस शो को दोबारा दिखाए जाने का निर्णय किया है। यहां पढ़िए इस पर डिटेल रिपोर्ट कब होगा ये शो टेलीकास्ट।


Click it and Unblock the Notifications











