'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' फेम पराग कंसारा का हुआ निधन, सुनील पाल ने दी जानकारी

राजू श्रीवास्तव के बाद अब 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के पहले सीजन के कॉमेडियन पराग कंसारा का निधन हो गया है। पराग कंसारा के निधन की जानकारी सुनील पाल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके दी। इस दौरान सुनील पाल भावुक नजर आए।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में सुनील पाल कहते नजर आ रहे हैं- 'नमस्कार, एक और दिल दहला देने वाली बैड न्यूज आई है कॉमेडी की दुनिया से। हमारे लाफ्टर चैलेंज के छठवें साथी पराग कंसारा जी अब इस दुनिया में नहीं रहे। जी हां वही पराग कंसारा 'उल्टा सोच', जो हर बात को उल्टा सोचने को कहकर सबको हंसाते थे। ना जाने हमारी कॉमेडी इंडस्ट्री को किसकी नजर लग गई है एक के बाद एक कॉमेडी पिलर को खोते जा रहे हैं।'

After Raju Srivastava demise, the great laughter challenge Comedian parag passes away, Sunil Pal gives this shocking news

सुनील पाल ने वीडियो में शेयर किया कि, पराग कंसारा कितने संघर्ष के बाद इस मुकाम तक पहुंचे थे। उन्होंने सर्कस से लेकर मैजिक शो तक में काम किया था। पराग कंसारा 'बॉम्बे टू गोवा' फिल्म का भी हिस्सा थे। लेकिन, 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' ने उन्हें पहचान दी थी और इसके बाद उन्होंने कई लाइव शो किए थे।

हालांकि, पराग कंसारा का निधन कैसे हुआ, इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वो लंबे समय से लाइमलाइट से दूर थे। सोशल मीडिया पर पराग कंसारा के निधन पर सभी दुख जता रहे हैं। वहीं, कॉमेडी की दुनिया के स्टार राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद अब पराग कंसारा के निधन ने सबको शॉक्ड कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X