VIDEO:कंगना रनौत शो Lockupp में पूनम पांडे के बाद बोल्डनेस का तड़का लगायेंगी मंदाना करीमी

By Filmibeat Desk

कंगना रनौत का निडर रियलिटी शो 'लॉक अप: बदमाश जेल अत्याचारी खेल' में अभिनेत्री और मॉडल मंदाना करीमी 16 वें प्रतियोगी के रूप में 'लॉक अप' में प्रवेश करने वाले प्रतियोगियों की सूची में अपना स्थान बना चुकी हैं। मंदाना एक सफल मॉडल हैं और बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह इसी तरह के जॉनर के रियलिटी शो में सेकंड रनर-अप भी रही हैं।

शो का हिस्सा बनने के बारे में अपने उत्साह को साझा करते हुए उन्होंने कहा, "मैं इस शो का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं, आजकल सोशल मीडिया के कारण हमें खुद को दिखाने और अपनी कहानियों को लोगों के साथ साझा करने का अवसर मिला है। लॅाकअप के जरिए लोग मुझे और अच्छे से जान पायेंगे।

Mandana Karimi

शो में प्रवेश करने के बारे में उत्साहित मंदाना ने साझा किया कि मैं शो में हेरफेर करने के बजाय लोगों को प्रेरित करने की पूरी कोशिश करूंगी। यह एक रियलिटी शो है और मुझे अच्छा लगेगा एक महिला के रूप में एक स्वतंत्र, सुखी जीवन जीने के तरीके के बारे में मेरी कहानियों, विचारों और विश्वासों को साझा करने के लिए इस अवसर का उपयोग मैं करूंगी।

ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर 'लॉक अप' 24x7 लाइव-स्ट्रीम करते हैं और दर्शकों को प्रतियोगियों के साथ सीधे बातचीत करने की अनुमति देते हैं। शो के बारे में अधिक अपडेट के लिए ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर के साथ बने रहें। आपको बता दें कि हाल ही में इस शो ने सबसे अधिक देखे जाने वाले शो की लिस्ट में भी खुद को शामिल कर लिया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला रियलिटी शो बन गया है, साथ ही लॅाक अप शो नवीनतम मील का पत्थर 100 मिलियन व्यूज तक पहुंचने का है। कंगना बतौर होस्ट काफी पसंद की जा रही है। यहां देखिए प्रोमो।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X