3 साल बाद सामने आया ये आदमी, दर्द में बोलीं Urfi Javed- रेप करने की धमकी दी, डराने के लिए

Urfi Javed Instagram: इंटरनेट पर अपने फैशन सेंस से आग लगाने वाली उर्फी जावेद इन दिनों काफी घबराई हुई हैं। इसकी वजह यह है कि उर्फी जावेद को रेप और मारने की धमकी दी गई है। उर्फी जावेद कई दफा यह बता चुकी हैं कि ट्रोलिंग के साथ उन्हें ऐसा कई बार हुआ है जब इस तरह की धमकी मिली है। उर्फी के खिलाफ हाल ही में मुंबई के एक वकील ने अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज की थी। जिस पर एक्ट्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुए यह बताया था कि उन्हें जो रेप की धमकी मिल रही है, उस पर कोई एक्शन नहीं लेता। वहीं अब उर्फी ने इंस्टाग्राम के जरिए यह खुलासा किया है कि 3 साल पहले उनके पहचान वाला एक शख्स लगातार उन्हें परेशान कर रहा है। रेप करने की धमकी दे रहा है।

उर्फी ने दिखाया रेप वाला मैसेज
उर्फी ने इसका स्क्रीन शॉट भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। धमकी देने वाले शख्स के चैट का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा है कि यह आदमी 3 साल पहले मेरा ब्रोकर था। उसने मुझे कई बार मैसेज भेजना शुरू किया। मुझे उसका फोन भी आया।

मुझे रेप और जान से मारने की धमकी दी
उर्फी ने कहा कि इस शख्स ने मुझे रेप और जान से मारने की धमकी दी है। आप समझ सकते हैं कि ऐसे लोगों की दिक्कत क्या है, उर्फी ने लिखा कि मैं भारत में नहीं हूं। वरना मैं इसकीशिकायत जरूर करती। उर्फी ने अपना दर्द जाहिर करते हुए लिखा है कि उम्मीद है कि आप लोग समझेंगे कि कैसे कोई भी कॅाल करके रेप की धमकी देता है।

हर दिन ऐसी धमकी मिल रही है- उर्फी जावेद
मुझे इस तरह की धमकी रोजाना मिल रही है। मुझे अब इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। कोई भी सोचता है कि वो फोन कर सकते हैं। मेरे साथ बलात्कार करने की धमकी दे सकते हैं।

डराने के लिए मुझे कॅाल करने के अलावा
वह आगे कहती हैं किमुझे मारने की धमकी दे सकते हैं। क्योंकि मैंने अपने शरीर पर क्या पहना है।उर्फी ने यह भी लिखा है कि इस तरह की धमकी मिलना मेरे लिए कुछ नया नहीं है। वास्तव में डरानेके लिए मुझे कॅाल करने के अलावा और भी बहुत कुछ करना होगा


Click it and Unblock the Notifications