इस टीवी स्टार के 2 साल की बेटी की हुई दर्दनाक हादसे में मौत, खेल में हुआ हादसा !
लोकप्रिय टीवी एक्टर प्रतीश वोहरा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रतीश की 2 साल की बेटी का बुधवार रात निधन हो गया। इस दुखद घटना के बाद से प्रतीश का परिवार सदमे में है।
आपको बता दें कि प्रतीश प्यार के पापड़ में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार ये घटना इतनी अचानक हुई कि परिवार को बच्ची को बचाने का मौका भी नहीं मिला। प्रतीश को इस खबर से गहरा सदमा पहुंचा है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक प्रतीश की बेटी एक खिलौने के साथ खेल रही थीं। माना जा रहा है कि बच्ची ने गलती से खिलौने को निगल लिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई।


Click it and Unblock the Notifications