पार्थ समथान कोरोना पॉजिटिव , बंद हुई 4 टीवी शोज की शूटिंग, सेट पर बड़ा कोरोना का खतरा , बड़ी खबर !
पार्थ समथान के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद एक बार फिर से कोरोना का कहर दिखाई दे रहा है। कसौटी जिंदगी की के सेट के साथ कई ऐसे मेकर्स हैं जिन्होंने अपने टीवी शोज की शूटिंग शुरू कर दी है। कोरोना काल में पूरी सावधानी लेते हुए सभी नियम का पालन करते हुए शूटिंग की जा रही है।
लेकिन पार्थ समथान के कोरोना संक्रमित होने के बाद एक बार फिर कलाकारों और शो से जुड़े हुए लोगों में डर का माहौल है। हम ये आपको पहले ही बता चुके हैं कि पार्थ को जिस वक्त ये जानकारी मिली कि वह कोरोना पॅाजिटव हैं, उस समय वह शूटिंग कर रहे थे। सेट पर तकरीबन 30 लोग मौजूद थे।

ऐसे में तुरंत शूटिंग रोकी गई और सभी का कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा। लेकिन केवल कसौटी जिंदगी की शूटिंग ही नहीं बल्कि इन तीन शोज की भी शूटिंग रोक दी गई है। ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके।


Click it and Unblock the Notifications











