पार्थ समथान कोरोना पॉजिटिव: कसौटी जिंदगी के सेट पर 30 लोगों का कोरोना टेस्ट, बड़ा खतरा,पूरी खबर !
कसौटी जिंदगी की 2 की शूटिंग हाल ही में कुछ वीक पहले शुरू हुई। सरकार के जरिेए जारी किए गए सभी सावधानी और नियम का पालन करने के बाद भी शो के लीड हीरो पार्थ समथान के कोरोना पॅाजिटिव होने की खबर रविवार को सामने आयी।बताया जा रहा है कि जिस समय पार्थ को ये खबर मिली, वह उस दौरान से सेट पर ही शूटिंग कर रहे थे।
ऐसे में कसौटी जिंदगी की 2 के सेट पर कोरोना का खतरा और बढ़ गया है। पार्थ ने अपनी टीम और मेकर्स के इस बारे में खबर दी, तुरंत शो की शूटिंग रोक दी गई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उस वक्त सेट पर कुल मिलाकर 30 लोग मौजूद थे। इन सभी का कोरोना टेस्ट जल्द करवाया जाएगा। इस मामले पर बालाजी टेलीफिल्म्स ने भी जानकारी दी है और बताया है कि वह इसके लिए क्या कदम उठाने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











