BIGG BOSS 15: मूस जट्टाना को लाने की मांग, Moonish फैंस ने लिखा सलमान खान को खुला खत

बिग बॉस 15 में बिग बॅास ओटीटी के फर्स्ट रनर अप निशांत भट्ट की एंट्री के बाद से उनके कनेक्शन मुस्कान जट्टाना को भी लाने की मांग की जा रही है। बिग बॅास ओटीटी के फाइनल वीक के दौरान घर वालों के वोट के आधार पर मुस्कान यानी कि मूस जट्टाना को शो से बाहर कर दिया गया था। तभी से मुस्कान और निशांत के फैंस Moonish ने शो पर सवाल खड़ा किया था। एक इंटरव्यू के दौरान मूस जट्टाना ने भी कहा था कि अगर उन्हें बिग बॅास 15 में जाने का मौका मिला तो वो इस गेम में वापसी करना चाहेंगी।

बीते तीन दिन से अधिक समय से फैंस ये मांग कर रहे हैं कि मुस्कान जट्टाना को भी शो में मेकर्स को लाना चाहिए। इसके लिए लगातार Moonish फैंस सोशल मीडिया पर MOOSEJATTANABIGGBOSS15 और #MOONISHINBB15 का ट्रेंड चला रहे हैं।

Nishant Bhatt,Moose Jattana

इंस्ट्रागाम और ट्विटर पर बिग बॅास 15 के होस्ट सलमान खान और चैनल के लिए फैंस ने एक ओपन लेटर भी लिखा है। इस खत में ये लिखा गया है कि बिग बॅास ओटीटी में मूस जट्टाना को बाहर निकालना एक गलत फैसला था। इसमें ये भी बताया गया है कि मुस्कान जट्टाना का बिग बॅास ओटीटी में सफर एंटरटेनमेंट और दिलचस्प रहा है।

एक सही कंटेस्टेंट को मौका देने की गुजारिश भी सलमान खान से की गई है। दूसरी तरफ कई फैंस ऐसे भी हैं जिन्होंने मुस्कान और निशांत की जोड़ी को सिडनाज की जोड़ी की तरह ही क्यूट जोड़ी का खिताब दिया है।

आपको बता दें कि मुस्कान जट्टाना भी लगातार बिग बॅास ओटीटी में अपने सफर को याद कर इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट शेयर कर रही हैं। मुस्कान जट्टाना ने निशांत भट्ट को शो में जाने पर लेकर एक पोस्ट भी शेयर किया है। मुस्कान जट्टाना ने ये लिखा है कि वो घर के बाहर रहकर निशांत भट्ट का खुला समर्थन करेंगी।

गौरतलब है कि इस बार बिग बॅास 15 तीन महीने से अधिक टेलीकास्ट किया जाएगा। ऐसे में खेल को देखते हुए फैंस ये उम्मीद कर रहे हैं कि बिग बॅास ओटीटी के लोकप्रिय कनेक्शन निशांत भट्ट के बाद अब मुस्कान ( मूस) जट्टाना को भी शो में लाया जाए। इस शो का आगाज 2 अक्टूबर से हो रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X