BIG NEWS..नागिन 3 के बाद इस SUPER HIT शो का बनेगा पार्ट 2...Shock
नागिन 3 के साथ एकता कपूर ये हैं मोहब्बतें 2 की भी प्लानिंग कर रही हैं। वह इन दोनों शो में लीप के साथ पार्ट 2 बनाने को लेकर अपनी क्रिएटिव टीम के साथ चर्चा कर रही हैं।
बॅालीवुड से हटकर इन दिनों एकता कपूर का पूरा ध्यान केवल अपने डिजिटल प्लेटफॅार्म और टीवी की दुनिया पर है। एक तरफ वो जहां 32 वेब सीरीज के साथ अपने नए Alt Balaji की शुरुआत की है। वहीं दूसरी तरफ उनका सारा फोकस अपने टॅाप टीवी शो पर भी लगा हुआ है।
हाल ही में खबर आयी थी कि एकता कपूर जल्द ही नागिन 2 को जून में खत्म करने के बाद नागिन 3 का लांच करेंगी। वह भी नई कास्ट के साथ। इस बीच यह खबर आयी है कि एकता अपने एक और हिट शो के पार्ट 2 के साथ लीप की प्लानिंग कर रही हैं।

यह शो कोई और नहीं बल्कि ये है मोहब्बतें 2 होगा। एकता की प्लानिंग अब इस शो को अधिक लंबा खींचने की नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार वह इशिता और रमन की रोमांटिक लव स्टोरी को आगे बढ़ाते हुए ये हैं मोहब्बतें 2 की तैयारी कर रही हैं।
इसमें कहानी इशिता और रमन के बच्चों के ईद-गिर्द घूमेगी। इसके साथ वह कुछ सालों का लीप भी ले सकते हैं । हालांकि अभी उन्होंने इस बारे में तय नहीं किया है कि लीप होगा या पार्ट2 बनेगा। मगर यह मुमकिन है कि वह इन दोनो में से एक जरूर करेंगी।
वैसे अक्सर टीवी पर देखा गया है कि हानी के लीप लेने के बाद कई टॅाप शो टीआरपी पर अपनी पकड़ खो देते हैं।कई टॅाप शो इसका सामना कर रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे..


Click it and Unblock the Notifications











