अरमान-कृतिका की शादी के बाद मैं उठाने जा रही थी ये गलत कदम, पायल मलिक ने पर्सनल लाइफ को लेकर किया खुलासा

bigg boss ott 3

पायल मलिक, अरमान मलिक और कृतिका मलिक अपने व्लॉग्स की वजह से खास लाइमलाइट में रहते हैं। आए दिनों उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। बता दें कि इन दिनों तो तीनों बिग बॉस की वजह से जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। अरमान मलिक और कृतिका तो अभी बिग बॉस के घर में ही हैं, लेकिन पायल मलिक घर से बेघर हो चुकी हैं। इस दौरान पायल मलिक कई इंटरव्यू दे रही हैं। जिसमें वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़े खुलासे करती नजर आ रही हैं।

दरअसल पायल मलिक ने अपने बुरे दिनों को याद किया है। पायल कहती हैं कि जब कृतिका और अरमान ने दूसरी शादी कर ली थी तब मुझे धक्का लगा था। फिर दोनों की ग्रैंड वेडिंग हुई थी जो मैंने ही करवाई थी इसके बाद मुझे झटका लगा फिर मैंने सोचा कि मैंने ये क्या कर दिया है। दोनों की शादी करवाकर मैंने गलती कर दी है। अब मेरा फ्यूचर कुछ भी नहीं हैं। मेरे बेटे का फ्यूचर नहीं है। मुझे लग रहा था कि मैं बर्बाद हो गई हूं। मेरी शादी बर्बाद हो गई है। उस दौरान मुझे कुछ लोगों ने भड़काना भी शुरू कर दिया था तब मैं खुद से कुछ सोच भी नहीं पा रही थी।

पायल आगे कहती हैं कि मेरी फैमिली से मेरा साथ छूट चुका था मेरे लिए जो भी थे बस वह अरमान ही थे, लेकिन उन्होंने भी मेरे साथ ऐसा किया था। मैं मेरे बेटे को लेकर दूर चली गई थी। लगभग 1 साल तक मैंने कोई कॉन्टेक्ट नहीं किया, लेकिन जब मुझे लगने लगा था कि मैं अब मेरे बेटे की जिम्मेदारी नहीं उठा सकती हूं। क्योंकि मैं इतनी कमजोर हो गई थी कि मुझे 4 साल के बच्चे के कपड़े आने लगे थे। उस समय मेरा बेटा चार साल का था। मैंने अरमान को कॉल किया और कहा अपने बेटे को ले जाओ मैं अब जीना नहीं चाहती। उस समय वह 18 से 20 घंटे लगातार ड्राइव करके दिल्ली से हैदराबाद पहुंचे थे।

उन्होंने आते ही मुझे गले लगा लिया था। मैंने रो रही थी और वह भी रोने लगे थे। वो मेरी हालत देखकर परेशान हो गए थे। इसके बाद हम तीनों ने बैठकर शांति से बात की और एक साथ रहने का फैसला किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X