आखिर क्यों फिर से एक बार दुल्हन बनीं Devoleena Bhattacharjee , फैंस ने बोला- हमारी दुल्हन

Wedding Look:साथ निभाना साथिया और बिग बॅास फेम देवोलीना भट्टाचार्जी का शादी के बाद एक और लुक सामने आया है। देवोलीना भट्टाचार्जी दिनों अपने शादी को लेकर चर्चा में हैं। देवोलिना ने बाकी की टीवी एक्ट्रेसेस की तरह कोई आलीशान शादी नहीं की। बल्कि उन्होंने अपने लंबे समय से रहे ब्वॅायफ्रेंड शाहनवाज शेख से कोर्ट मैरिज किया है। चुपचाप से की गई इस शादी के बाद देवोलीना भट्टाचार्जी ने खुद को अपने देसी रंग में रंग लिया है।
कोर्ट में शादी करने के कारण देवोलीना को असमिया दुल्हन बनने का मौका नहीं मिला। लेकिन शादी के तुरंत बाद उन्होंने इसमें कोई देरी नहीं की। देवोलीना असम की रहने वाली हैं। ऐसे में उन्हें बचपन से अपने असमिया दुल्हन बनने के शौक भी पूरा कर लिया।असमिया रीति- रिवाज के साथ वह दुल्हन बनी हैं। असमिया ब्राइडल लुक में देवोलीना के इस लुक से आप अपनी नजर नहीं हटा पायेंगे। एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है।
जहां पर वह असमिया दुल्हन के लुक में काफी खूबसूरत और हॅाट दिखाई दे रही हैं। देवोलीना अपने शादी के रिसेप्शन के लिए दुल्हन के जोड़े में तैयार हुई हैं। देवोलीना ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। जहां पर वह असमिया दुल्हन के तौर पर काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। देवोलीना ने लाल और गोल्डन कढ़ाई वाली सफेद रेशम की साड़ी पहन रखी है। अपने लुक के साथ देवोलीना ने गोल्ड चोकर और लंबा गोल्डन हार साथ में मैचिंग इयररिंग्स और चूड़ियों को कैरी किया हुआ है।
साथ में देवोलीना ने डायमंड का मंगलसूत्र भी पहना हुआ है। अपने बालों के जूड़े में उन्होंने गुलाब और सफेद रंगों के फूलों से सजाया हुआ है। देवोलीना अपनी शादी के दिन भावुक भी हो गई थीं। फैंस देवोलीना के इस लुक पर हार्ट वाली इमोजी बनाते हुए हमारी दुल्हन वाला रिएक्शन दे रहे हैं। ऐसा मालूम होता है कि वह काफी लंबे समय से शाहनवाज से शादी करने का इंतजार कर रही थीं। बता दें कि देवोलीना को इस शादी के लिए बुरी तरह से ट्रोल भी किया गया। देवोलीना ने ट्रोल करने वाले लोगों को मुंहतोड़ जवाब भी दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











