Bigg Boss 12 फेम सृष्टि रोड़े ने अपने दूसरे बॉयफ्रेंड से भी किया ब्रेकअप, वजह चौंकाने वाली !
बिग बॅास 12 फेम सृष्टि रोड़े इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में सृष्टि के एक्स मंगेतर मनीष नागदेव ने ओपन लेटर लिखा। जिसके जरिए उन्होंने पहली बार ये खुलासा किया कि सृष्टि ने उनके साथ फोन पर बिना किसी वजह को बताते हुए ब्रेकअप कर लिया है।
इस वजह से वह 6 महीने तक डिप्रेशन में रह चुके हैं। आज अपनी चुप्पी तोड़ रहे हैं। इस वजह से उनकी लाइफ बुरी तरह से प्रभावित हुई है। फिलहाल मनीष के बाद अब सृष्टि से जुड़ी हुई एक और चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार मनीष नागदेव से अलग होने के बाद सृष्टि रोडे़ ने रोहित सुंचाती के साथ भी ब्रेकअप कर लिया है।
ऐसी चर्चा थी कि बिग बॅास 12 के दौरान सृष्टि और रोहित के बीच हुई दोस्ती घर से बाहर निकलते ही प्यार में बदल गई। रोहित बिग बॅास के घर में ही ये जाहिर कर चुके थे कि वह सृष्टि को पसंद करते हैं। वेबसाइट ने दावा किया है कि सृष्टि का ब्रेकअप हो चुका है। इस मामले पर रोहित ने अपनी तरफ से सफाई देते हुए कहा था कि सृष्टि को मुझे छोड़ने का सवाल कहां से आया।

हम कभी एक दूसरे को डेट कर ही नहीं रहे थे। हम सिर्फ अच्छे दोस्त थे और आगे भी रहेंगे। आपको बता दें कि मनीष और सृष्टि के ब्रेकअप पर कई स्टार्स ने मनीष का सपोर्ट किया है। खासकर ओपन लेटर के बाद। एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने दोनों के रिश्ते की टूटने की वजह रोहित सुंचाती को ही बताया है। इस पर रोहित का कहना है कि ये उनकी सोच है।


Click it and Unblock the Notifications











