क्योंकि के बाद अब आएगा 'कुमकुम 2' ? सीरियल के दूसरे पार्ट को लेकर जूही परमार ने खुलकर की बात

Juhi Parmar

चाहें टीवी हो या फिल्मी दुनिया एक के बाद फिल्मों के रीमेक और टीवी सीरियल का दूसरा सीजन देखने को मिल रहा है। बता दें कि 25 साल बाद एकता कपूर ने अपने मोस्ट पॉपुलर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को लॉन्च किया। 29 जुलाई को सीरियल का पहला एपिसोड आया। शुरुआत में तो शो की शानदार TRP देख सीरियल की जमकर वाहवाही हुई, लेकिन क्योंकि 2 की TRP की चार दिन की चांदनी के बाद अब शो फिर से डाउन हो गया है। ऐसे में अब लोग यह सोच रहे हैं कि जब क्योंकि जैसे शो की टीआरपी बैठ सकती हैं कि तो बाकी शोज़ का क्या होगा ?

जूही परमार ने कुमकुम से दूसरे पार्ट को लेकर कही ये बात...

बता दें कि हाल ही में टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस जूही परमार ने अपने पॉपुलर शो 'कुमकुम: एक प्यार का बंधन' को लेकर फिल्मीबीट से स्पेशल बातचीत की। इस दौरान कुमकुम यानी कि जूही परमार से पूछा गया कि अगर आपका शो कुमकुम का दूसरा पार्ट आता है तो लोगों को बहुत पसंद आने वाला है, लेकिन अभी हाल ही में पुराने शो क्योंकि ने वापसी की है पहले हफ्ते में क्योंकि की टीआरपी ने आसमान छुआ था, लेकिन अब स्मृति ईरानी के शो पर इतनी टीआरपी नहीं आ रही है। दुख की बात यह है कि आज हम उस दौर में हैं जहां सीरियल या फिल्म की सफलता को TRP और बॉक्स ऑफिस से जज किया जाता है।

मैं शो करना पसंद करूंगी...

अब ऐसे में आपको क्या लगता है कि क्योंकि की टीआरपी गिरने के बाद अगर आपको ऑफर मिले कुमकुम के दूसरे सीजन के लिए तो क्या आप करना चाहेंगी ? इसपर जूही कहती हैं- 'मैंने खुद की तुलना किसी से नहीं की है और ना ही मैंने ये सोचा कि ये शो आया है तो मेरा शो भी आए। मुझसे पूछा जाता है कि क्या ये शो वापस आना चाहिए। तो मैं कहती हूं कि हां मैं ये शो दोबारा करना पसंद करूंगी अगर ये शो दोबारा आता है तो। हम इस शो को दूसरे किसी भी शो से कंपेयर नहीं कर सकते हैं। ये जरूरी नहीं जो उस शो के साथ जो हुआ वह इस शो के साथ भी हो क्योंकि यह बहुत सारी चीजों पर निर्भर होता है। हमारा शो अलग था वो शो अलग है। अब हमारा शो आएगा या नहीं यह तो समय ही बताएगा।

इस शो को लेकर चर्चाओं में हैं जूही

अब कुमकुम एक प्यार का बंधन शो का दूसरा पार्ट आएगा या नहीं ये तो मेकर्स ही बता पाएंगे, लेकिन फिलहाल तो जूही परमार नए शो में नजर आ रही हैं। कहानी हर घर की। यह शो 1 सितंबर से शुरू होने जा राहा है। आपको बता दें कि लंबे समय से जूही किसी भी शो का हिस्सा नहीं बनीं हैं वह लंबे समये के बाद छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X