SHOCKING! कृतिका के बाद अब ये एक्टर कहेंगे कसम को अलविदा!
कलर्स के सीरियल कसम तेरे प्यार की में हाल ही में तनु उर्फ कृतिका सेंगर को अलविदा कहा गया है। इसके साथ ही इस सीरियल में 20 साल का लीप दिखाया जाएगा। अब इसमें ऋषि (शरद मल्होत्रा) और तनुजा (शिवानी तोमर) की कहानी दिखाई पर आधारित रहेगा, जिसमें तनु का पुनर्जन्म तनुजा के रूप में होगा।

आपको बता दें कि जहां एक ओर कृतिका के शो छोड़ने की खबरें अभी ठंडी भी नहीं हुई तो वहीं इस शो में से एक और किरदार अलविदा कहने की सोच रहा है। खबरों की मानें तो शो में ऋषि के छोटे भाई मनप्रीत का किरदार निभाने वाले ज़ुबेर के खान भी इस शो को अलविदा कह सकते हैं।
Wow...एक और सीरियल में दिखेंगे टीवी के ये सुपरस्टार..होगा डबल धमाल!
इसका कारण कोई और नहीं बल्कि लीप ही है। दरअसल ज़ुबेर भी इस सीरियल में पिता का रोल नहीं निभाना चाहते। क्योंकि करियर की इस उम्र में पिता का रोल निभाने में वो बिल्कुल भी इंट्रस्टेड नहीं हैं। इसके अलावा ज़ुबेर को किसी काम से विदेश भी जाना है। इस कारण भी वो इस शो को छोड़ सकते हैं।
टीवी एक्ट्रेसेस में कमाल का कॉम्पिटीशन..बॉलीवुड को भी पछाड़ा!
आपको बता दें कि इससे पहले हाल ही में एक्ट्रेस नीया शर्मा ने भी जमाई राजा को छोड़ने की बात कही है, क्योंकि वो भी सीरियल में बूढ़ी नहीं दिखना चाहती हैं। सीरियल जमाई राजा में भी लीप लाया जा रहा है, जिस कारण शो की लीड एक्ट्रेस नीया शर्मा ने भी इस शो को छोड़ने का फैसला कर लिया है। अब ऐसे में सीरियल्स के मेकर्स को लीप लाने से पहले दो बार तो सोचना ज़रूर ही चाहिए..है ना।


Click it and Unblock the Notifications
