किडनी फेल होने के बाद 'मेरे साई' एक्ट्रेस अनाया सोनी को काम मिलना बंद, अस्पताल के खर्च से परेशान!

AnayaSoni

Anaya Soni Kidney Failure:मेरे साई टीवी शो की एक्ट्रेस अनाया सोनी ने अपने किडनी फेल होने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की। ऐसे में अब उन्हें काम मिलना बंद हो गया है। कई मेकर्स ने उनकी मेडिकल कंडीशन को देखते हुए उन्हें रिजेक्ट कर दिया है। इश्क में मरजावां एक्ट्रेस ने मीडिया से बातचीत में अपनी दिक्कत को जाहिर किया है।

अनाया सोनी अपनी खराब तबीयत के बाद भी इलाज के पैसे के लिए काम करने के लिए तैयार हैं। लेकिन उनके लिए काम के दरवाजे बंद होते हुए दिखाई देते हैं। पोस्ट शेयर करने के बाद खराब तबीयत के साथ उनके लिए काम की तलाश करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने एक चैनल से बातचीत में कहा कि डायलिसिस की वजह से मैं काम नहीं कर पा रही हूं।

मुझे सप्ताह में 3 बार इसके लिए जाना होता है। जिसके कारण मैं सेट पर नहीं पहुंच पाती हूं। अनाया बताती हैं कि किडनी की तलाश उनकी जारी है। किडनी ना मिलने तक उन्हें इसी तरह डायलिसिस पर जाना होगा। वह यह भी बताती हैं कि कैसे उनका खर्च बढ़ता जा रहा है। हर दिन डायलिसिस कराने के लिए उन्हें 1500 रुपए देने होते हैं। उन्हें कमरा रेंट पर लेना होता है।

दवाई और बाकी चीजों का खर्च अलग से होता है। अनाया के लिए हालात इतने खराब हो गए हैं कि अस्पताल तक का किराया बचाने के लिए उन्होंने अपना घर छोड़ दिया है। वह अस्पताल के बगल में ही घर ले लिया है। ताकि आने-जाने में सुविधा हो। अनाया साफ तौर पर कहती हैं कि सोशल मीडिया पर बीमारी की खबर शेयर करने के बाद लोग बीमारी के नाम पर उन्हें रिजेक्ट कर दे रहे हैं। फिलहाल वह साइड रोल से अपना दिन बिता रही हैं। अनाया ने यह भी जानकारी दी है कि सोनू सूद ने उनकी काफी मदद की है। साथ ही टीवी शो मेरे साई के सेट से भी लोगों ने उनकी आर्थिक सहायता की है। अनाया को यह उम्मीद है कि वह जल्द ठीक हो जायेंगी। साथ ही उन्हें जल्द कोई अच्छा काम भी मिल जाएगा। उनका सारा फोकस इस वक्त अपनी सेहत पर है। वह हिम्मत के साथ आगे बढ़ना चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X