कोमोलिका के बाद Naaign 4 में खतरनाक नागिन बनेंगी हिना खान, तस्वीरें वायरल!
टीवी की दुनिया में इन दिनों केवल एक ही सुपरस्टार की चर्चा है। वो स्टार कोई और नहीं बल्कि हिना खान हैं। जी हां, कसौटी जिंदगी की 2 की कोमोलिका बनने के बाद हिना की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। खासकर कान्स में अपने रेड कारपेट एंट्री को लेकर बॅालीवुड में भी उन्होंने अपना एक नया मुकाम बनाया है।
एकता कपूर ने भी इस बात की तरफ इशारा दिया था कि कसौटी जिंदगी की 2 की कोमोलिका सिर्फ हिना रहेंगी। मुमकिन है कि कुछ महीने बाद हिना की एंट्री फिर से कसौटी में दिखाई जाए। लेकिन इसके साथ नागिन 4 से भी अब हिना का नाम जुड़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नागिन 3 में जहां दर्शकों को तीन नागिन दिखाई गईं।
जो कि बाद में जाकर सिर्फ दो नागिन बेला और विष बन गईं। ठीक इसी तरह इस बार चार नागिन का तड़का शो में दिखाया जा सकता है। खबर है कि कोमोलिका के किरदार की लोकप्रियता के बाद एकता कपूर हिना खान को नागिन 4 से भी जोड़ने की तैयारी में हैं। वो भी निगेटिव किरदार में।

इससे सभी वाकिफ हैं कि एकता कपूर अपने भिन्न शो के कई कलाकारों को अपने कई शो से जोड़ती रहती हैं। माना जा रहा है कि नागिन 4 का लांच नवंबर में किया जा सकता है। फिलहाल यहां देखिए हिना खान की ये तस्वीरें जो कि इन दिनों सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications